शोभा यात्रा के साथ हुआ राज्य स्तरीय छिंज मेला सालियाणा का आगाज,एसडीएम नेत्रा मेती ने किया मेले का शुभारंभ

शोभा यात्रा के साथ हुआ राज्य स्तरीय छिंज मेला सालियाणा  का आगाज,एसडीएम नेत्रा मेती ने किया मेले का शुभारंभ 


( पंचरुखी केवल कृष्ण शर्मा ) एसडीएम पालमपुर एवं अध्यक्ष मेला समिति नेत्रा मेती ने आज गुरुवार को राज्य स्तरीय छिंज मेला सालियाणा की शोभा यात्रा में भाग लेकर मेले का शुभारंभ किया।


शोभा यात्रा का आयोजन लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह से लेकर लखदाता मंदिर तक किया गया। शोभा यात्रा के बाद एसडीएम ने लखदाता मंदिर में पूजा अर्चना के साथ टमक पर थाप से छिंज मेले शुभारंभ किया।इसके उपरांत उन्होंने मेला ग्राउंड मे आयोजित बच्चो की दंगल प्रतियोगिता का शुभारम्भ पूर्ण विधि विधान के साथ किया।


एसडीएम ने कहा कि मेले व त्यौहार हमारी संस्कृति के परिचायक हैं। मेले व त्यौहार स्थानीय लोगों के आपसी मेल मिलाप के साथ-साथ सामुदायिक व व्यापारिक रूप से भी लोगों की आकांक्षाओं व आवश्यकताओं को पूर्ण करते हैं। उन्होंने कहा कि मेले मनोरंजन के साथ-साथ हमारी संस्कृति और परंपराओं को संजोय रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं ।

उन्होंने कहा कि मेले के आयोजन से प्रेम और आपसी भाईचारा बढ़ता है और पूरे प्रदेश में उत्सवों और त्योहारों के अवसर पर मेलों का आयोजन होता है। उन्होंने कहा कि मेलों में लोग बढ़-चढ़ कर भाग लेते हैं और खरीददारी इत्यादि करते हैं। उन्होनें कहा कि स्तरीय छिंज मेला सालियाणा में सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन 30, 31 मार्च और 1 अप्रैल को किया जाएगा।

नायब तहसीलदार पंचरूखी अरूण कुमार सांख्यान, कानूनगो अजय और मेला समिति सदस्यों के साथ स्थानीय लोगों ने शोभा यात्रा में भाग लिया।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक