प्रदेश में कांग्रेस सरकार जनविरोधी, नीतिविरोधी, विकासविरोधी, कल्याणविरोधी : रीना कश्यप

 प्रदेश में कांग्रेस सरकार जनविरोधी, नीतिविरोधी, विकासविरोधी, कल्याणविरोधी : रीना कश्यप


शिमला : गायत्री गर्ग / भाजपा विधायक रीना कश्यप ने कहा की कांग्रेस सरकार के 15 महीने निराशाजनक रहे हैं, इस सरकार ने केवल मात्र जनता को ठगने का काम किया है। यह सरकार जनविरोधी, नीतिविरोधी, विकासविरोधी, कल्याणविरोधी है। 

उन्होंने कहा की हिमाचल सरकार ने मार्च के महीने में ही दूसरी बार लोन लेने का फैसला किया है। इस वित्त वर्ष में लोन की आखिरी किस्त के तौर पर 672 करोड़ रुपये उठाए जा रहे हैं। इस वित्त वर्ष के लिए दी गई लोन लिमिट का 100 फीसदी इस्तेमाल करन ा पड़ा है। इस धनराशि को मिलाकर इस वित्त वर्ष में करीब 8072 करोड़ का लोन सरकार ने उठाया है। इससे पहले इसी महीने 1100 करोड़ का लोन लिया गया था। पिछले वित्त वर्ष में सरकार ने 14000 करोड़ का लोन लिया है। अगर हिमाचल प्रदेश में कुप्रबंधन के लिए कोई सरकार जानी जाएगी तो वह केवल कांग्रेस पार्टी की सरकार ही होगी।

उन्होंने कहा की कांग्रेस के अयोग्य छह और तीन निर्दलीय विधायकों के भाजपा में जाने के बाद राज्य सरकार ने राजनीतिक मामलों पर एक कैबिनेट सब कमेटी का गठन किया है। यह साफ दर्शाता है की कांग्रेस सरकार को अभी भी डर लग रहा है की उनके कोई विधायक पार्टी छोड़ ना जाए। एक एक विधायक को सर्वेलेंस के अंदर रखा गया है। 

इस समिति अध्यक्ष उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री होंगे। तीन मंत्रियों को सदस्य बनाया गया है। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने शनिवार को इसकी अधिसूचना जारी की है। यह मंत्रिमंडलीय उप समिति राज्य में राजनीतिक विषयों के अलावा आर्थिक मामलों को भी देखेगी। इसके सदस्य कृषि मंत्री चंद्र कुमार, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी होंगे। इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों को भी सूचित कर दिया गया है। शायद डैमेज कंट्रोल के लिए यह मंत्रिमंडलीय उप समिति बनाई गई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक