लोकसभा चुनावों को लेकर विभाग अध्यक्षों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

 लोकसभा चुनावों को लेकर विभाग अध्यक्षों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित 


ज्वाली / लब (दीपक शर्मा) ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी विभागों के विभाग अध्यक्षों को लोकसभा चुनाव 2024 में पोलिंग पार्टियों हेतु स्टाफ के डाटा अपडेशन हेतु सहायक निर्वाचन अधिकारी ज्वाली बचित्र सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिया गया। जिसमें सभी विभाग अध्यक्षों को अपने-अपने नियंत्रण के अधीन स्टाफ द्वारा तथा सरकारी व सार्वजनिक संपत्ति पर किसी भी प्रकार के आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को रोकने बारे में निर्देशित किया गया और आईटी के बारे में प्रशिक्षित किया गया एसडीएम ज्वाली विचित्र सिंह ने सभी विभाग अध्यक्षों को कहा कि आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत आने पर तुरंत निस्तारण के लिए कार्रवाई करें इसके साथ सभी अधिकारी अपने मोबाइल फोन को खुला व चालू रखें। ताकि सूचनाओं का आदान-प्रदान समय रहते हो सके। उन्होंने कहा की आचार संहिता में जो विकास कार्य पहले से चल रहे हैं वह चलते रहेंगे जबकि कोई भी नया कार्य शुरू नहीं होगा।

उन्होंने बताया की आदर्श आचार संहिता की उद्घोषणा के साथ ही धारा 144 लागू हो गई है ।अत चुनावी प्रचार-प्रसार हेतु सभा, रैली और जुलूस का आयोजन पूर्व अनुमति प्राप्त करके ही किया जा सकता है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से आग्रह किया कि वह किसी विशेष दल के प्रचार से बचें और अपना कार्य ईमानदारी से करें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद