लोकसभा चुनाव न लड़ने के प्रतिभा सिंह के नरम पड़े तेवर, बोली हाई कमान के पाले में गेंद


( शिमला गायत्री गर्ग ) 
लोकसभा चुनाव न लड़ने के प्रतिभा सिंह के नरम पड़े तेवर, बोली हाई कमान के पाले में गेंद,जल्द होगी प्रत्याशियों की घोषणा, कांग्रेस मैदान में उतारेगी मजबूत प्रत्याशी, कंगना के चुनाव लड़ने से बीजेपी के कार्यकर्ता भी हैरान, कांग्रेस जीतेगी चुनाव

चंडीगढ़ में हुई कांग्रेस कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक के बाद शिमला लौटी प्रतिभा सिंह के चुनाव न लड़ने के तल्ख तेवर नरम होते नजर आ रहे हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि उन्होंने हाई कमान के समक्ष अपना पक्ष रखा है अब गेंद हाई कमान के पाले में हैं। प्रतिभा ने कहा है कि कांग्रेस चुनाव में मजबूत प्रत्याशी उतारेगी और जीत हासिल करेगी। प्रतिभा ने बीजेपी के द्वारा मंडी से टिकट देने पर निशाना साधा और कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता भी हैरान है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक में लोकसभा चुनाव के साथ उपचुनाव में टिक को लेकर चर्चा हुई है। हाई कमान आगे का फैसला लेगा। उनके सामने चुनाव लडने को लेकर कुछ समस्याएं थी इस बात को हाई कमान के सामने रखा गया है। मुख्यमंत्री ने भी आश्वासन दिया है कि हम मिल कर हर क्षेत्रों का दौरा करेंगे लोगों की समस्या को दूर करने का काम किया है। आपदा में लोगों को राहत के साथ ही ओपीएस, महिलाओं को 1500, दूध के दाम बढ़ाने का काम किया है। इन सभी चीजों को लेकर कांग्रेस चुनाव के मैदान में जायेगी। सरकार ने वायदा किया है कि मिलजुल कर चुनाव लडा जाएगा। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल को दिल्ली में हाई कमान के साथ बैठक होगी जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। वन्ही कंगना के मंडी से चुनाव मैदान में उतारने को लेकर प्रतिभा ने कहा कि इससे सभी को हैरानी है। बीजेपी के कार्यकर्ता इससे हैरान हैं। कांग्रेस सशक्त उम्मीदवार को मैदान में उतरेगी। कांग्रेस एक हफ्ते में टिकटों की घोषणा कर लेगी। ऐसे लोगों को ही टिकट दिया जाएगा जो सक्रिय हो लोगों में पहचान हो। प्रतिभा ने कहा कि अब सरकार को मजबूत करने का प्रयास करेगी।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक