नगरोटा सूरियां के टोडा पीर मेले में लंबा नाला के पहलवान सोनू ने जीती बड़ी माली

नगरोटा सूरियां के टोडा पीर मेले में लंबा नाला के पहलवान सोनू ने जीती बड़ी माली 


नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा /

टोडा पीर मेले के साथ ही नगरोटा सूरियां में मेले का आगाज हो गया है। मेले में जहां दुकानदारों ने मिठाइयों, खिलौनों, पेय पदार्थों व अन्य सामग्री की दुकानें सजा रखी थीं वहीं मेले में आए बच्चों व महिलाओं ने भी जम कर खरीददारी की। मेले में मुख्य आकर्षण कुश्तियां रहीं। स्थानीय पहलवानों के अलावा पंजाब, हरियाणा व जम्मू के पहलवानों ने अपने दांव पेंच लगाकर एक दूसरे को पटकने में जो मशक्कत की उसका दर्शकों ने खूब आनन्द उठाया। मेले में बड़ी माली की कुश्ती अमृतसर के अटारी निवासी पहलवान जोनी व हिमाचल के जिला कांगड़ा के लंबा नाला गांव के पहलवान सोनू के बीच हुई। लंबा नाला का पहलवान सोनू अमृतसर के अटारी के पहलवान जोनी को पटखनी देकर बड़ी माली का खिताब सोनू पहलवान ने अपने नाम कर लिया। मेला कमेटी आयोजकों ने बड़ी माली 41 हज़ार रुपये व छोटी माली 31 हज़ार रुपये इनाम रखा था। कांगड़ा के दीपक ने सभी पहलवानों की कुश्तियां करवा कर जहां पहलवानों को मायूस नहीं होने दिया, वहीं मेला कमेटी के आयोजकों ने भी सभी पहलवानों को आकर्षक नगद इनाम देकर खुश कर दिया। मेले के कुश्ती अखाड़े में नन्हीं बच्ची अवंतिका ठाकुर ने योगा के विभिन्न प्रकार के कठिन करतब दिखाए कर दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। मेला कमेटी के प्रधान व नगरोटा सूरियां पंचायत उपप्रधान सुखपाल गोगी, आयोजकों प्यार सिंह आन्दोरिया, ओंकार सिंह आन्दोरिया, बलबीर सिंह आन्दोरिया, कुशल सिंह आन्दोरिया, रबिन्द्र गुलेरिया, बलकार गुलेरिया, जनमेज सिंह, शमशेर गुलेरिया व कृपाल सिंह ने मेले के सफल आयोजन व बाहर से आए पहलवानों के शांतिपूर्ण सहयोग एवं मेले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगरोटा सूरियां पुलिस चौकी के इंचार्ज अविन्दर सिंह का धन्यवाद किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक