सिरमौर पुलिस ने मिलवाया बिछड़ो को

सिरमौर पुलिस ने मिलवाया बिछड़ो को 


पुलिस चौकी रोनाहट के एचसी नवीन कुमार व आरक्षी विकेन्द्र राणा गश्त पर थे। जब वे पनोग गांव की ओर जा रहे थे तो उन्हें पनोग बाजार में एक व्यक्ति मैले कुचैले कपडो में घूमता हुआ दिखा। स्थानीय लोगो से पूछताछ पर पाया गया कि यह व्यक्ति लगभग 4—5 वर्षो से गांव में ही रह रहा था और अपने बारे में कुछ नही बतलाता सिर्फ और सिर्फ राजस्थान का रहने वाला बतलाता है। इसे पुलिस कर्मी चौकी में लेकर आ गए पहले तो उसे नहलाया दाडी आदि बनवाई और बार बार पूछने पर उसने अपना नाम पृथ्वी सिंह, गाँव भादवासी, राजस्थान बतलाया। गूगल मैप पर सर्च करने गांव भादवासी जिला सीकर राजस्थान मे होना पाया गया।


सिरमौर पुलिस के जवानो ने सूत्र भिडाते हुए उसके गांव तक इंटरनेट के माध्यम से पहूंच बनाई और व्हाट्स एप्प के माध्यम से व्यक्ति् की फोटो इसके गांव भेजी गयी और इसके गांव के लोगो ने बतलाया कि उक्त व्यक्ति भादवासी गाँव का पृथ्वी सिंह पुत्र नरायण सिंह है, जो कि पिछले 25/26 वर्षो से लापता है। उसके बाद पृथ्वी सिंह के परिजनो के मोबाइल नम्बर पता कर के उन्हे सूचित किया गया ।


दिनांक 24/03/2024 को पृथ्वी सिंह की पुत्री नरेश कंवर पत्नी बलबीर सिंह, निवासी गाँव ढिगाल, डा. बेडवा, तहसील डिंडवाना, जिला नागौर, राजस्थान अपने रिश्तेदारो सहित पुलिस चौकी रोनहाट पहुंची । पृथ्वी सिंह के साले पर्वत सिंह ने शिनाख्त किया व बतलाया कि वर्ष 1998 मे पृथ्वी सिंह की पत्नी संतोष कंवर की मृत्यु हो जाने के बाद पृथ्वी सिंह मानसिक संतुलन खो बैठा था जो कि अपनी पत्नी की मृत्यु के करीब 06 माह बाद वर्ष 1998 से कहीं लापता हो गया था।


 इसके परिवार के सदस्यों ने करीब 26 वर्षो के बाद इसके पिता से मिलवाने के लिए हिमाचल प्रदेश की सिरमौर पुलिस का आभार व्यक्त किया। इस पिता पुत्री के मिलन के बाद बेटी की आंखों से अश्रुधारा रूकने का नाम नही ले रही थी ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक