पोते और पत्नी ने बेरहमी से दादी को पीटा, वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने की कार्रवाई

पोते और पत्नी ने बेरहमी से दादी को पीटा, वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने की कार्रवाई


रिश्तों को शर्मसार करने वाले इस मामले में दादी के साथ उसके पोते और पत्नी ने बेरहमी से मारपीट की,जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने की कार्रवाई।

राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक बुजुर्ग महिला के साथ उसके पोते और पत्नी ने बेरहमी से मारपीट की.उन्होंने बुजुर्ग महिला को प्रताड़ित भी किया. पति-पत्नि मारपीट की घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।

मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी दीपक सेन और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. डीसीपी जोन 1 प्रियंका शुक्ला के मुताबिक, आरोपी का नाम दीपक सेन है और वह ऐशबाग इलाके में एक सैलून चलाता है.आरोपी दीपक को ऐशबाग थाना क्षेत्र की एक धर्मशाला से गिरफ्तार किया गया है. यहां पर आरोपी पति पत्नी बाहर जाने की फिराक में थे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया है. यह वीडियो आरोपियों के मकान मालिक द्वारा बनाया गया था. बताया जाता है कि बुजुर्ग महिला मारपीट की घटना के बाद अपने किसी रिश्तेदार के घर उज्जैन चली गई थी, जहां से पुलिस उसको वापस लाकर मेडिकल करवाएगी. डीसीपी जोन-1 प्रियंका शुक्ला के मुताबिक, फिलहाल मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।




टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद