चुनाव का पर्व, देश का गर्व

 चुनाव का पर्व, देश का गर्व

स्वीप कार्यक्रमों के जरिए युवा मतदाताओं को किया प्रेरित


ऊना ‘चुनाव का पर्व, देश का गर्व’ के संदेश के साथ ऊना जिले में स्वीप कार्यक्रमों के माध्यम से युवा मतदाताओं को चुनावों में मतदान के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया जा रहा है।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल के निर्देशानुसार जिले के सभी उपमंडलों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को गगरेट में स्वामी विवेकानंद स्मृति पुस्तकालय में अध्ययनरत युवाओं को मतदान के महत्व को लेकर जागरूक किया गया। एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम ने उन्हें मतदान को लेकर प्रेरित किया। उन्होंने आग्रह किया 1 अप्रैल 2024 को 18 साल की आयु या उससे अधिक का हो रहे किसी युवा ने यदि अभी अपना वोट नहीं बनवाया है तो वह वोट जरूर बनवा ले। 4 मई तक मतदाता सूची में पंजीकरण कराया जा सकता है।

 इस मौके युवाओं ने मतदाता हस्ताक्षर दीवार पर हस्ताक्षर करके मतदान के साथ लोकतंत्र की मजबूती में अपने योगदान की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इसके अलावा, जिले में विभिन्न क्षेत्रों में अलग अलग विभागों ने कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं समेत सभी आयु वर्ग के मतदाताओं को ‘मतदान अधिकार नहीं, कर्तव्य भी और ‘मतदान से कोई भी मतदाता न छूटे’ जैसे संदेश देकर मतदान के लिए प्रेरित और जागरूक किया। साथ ही जिले में महत्वपूर्ण स्थलों पर मतदाता हस्ताक्षर दीवार पर हस्ताक्षर करवा कर हर मतदाता से मतदान प्रक्रिया भागीदारी को लेकर प्रेरित किया जा रहा है।

डीसी बोले...सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में हर एक वोट है कीमती

वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी जतिन लाल ने मतदान के महत्व पर बल देते हुए कहा कि सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में हर एक वोट कीमती है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे चुनाव के पर्व में बढ़चढ़ कर भाग लें और मतदान करके सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में अपनी भागीदारी का गर्व अनुभव करें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर