‘मिशन- 414’के तहत सालोह में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 ‘मिशन- 414’के तहत सालोह में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी पर गर्व करें अनुभव —मुकेश रेपसवाल


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने आज मतदान के महत्व और जागरूकता को लेकर ‘मिशन- 414’के तहत चंबा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र सालोह में ‘स्वीप’ (सुव्‍यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता) के तहत आयोजित एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता की । 

मुकेश रेपसवाल ने मजबूत लोकतंत्र सबकी भागीदारी को लेकर मतदान को राष्ट्र के प्रति एक प्रमुख कर्तव्य बताते हुए कहा कि सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में प्रत्येक वोट कीमती है। उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़चढ़ कर भाग लेकर अपनी भूमिका तथा भागीदारी पर गर्व अवश्य अनुभव करें। 

साथ में उन्होंने यह भी कहा कि 1 अप्रैल 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा भावी मतदाता तथा अन्य लोग जो मतदाता सूची में पंजीकृत नहीं हैं वे अपना वोट अवश्य बनवा लें । मतदाता सूची में 4 मई तक पंजीकरण करवाया जा सकता है।

इस मौके पर एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी चंबा अरुण शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग विशेष रूप से फोकस रख रहा है। 

उन्होंने कहा कि गत लोकसभा चुनाव के दौरान 60 प्रतिशत से कम मतदान वाले केंद्रों में ‘मिशन-414’ के अंतर्गत विशेष रूप से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है ताकि मतदान प्रतिशतता को और बढ़ाया जा सके। 

जिला रोजगार अधिकारी एवं जिला नोडल अधिकारी स्वीप अरविंद सिंह चौहान ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए

मतदान के महत्व की भी जानकारी प्रदान की। 

इस मौके पर उपस्थित सभी स्थानीय लोगों ने मतदाता हस्ताक्षर दीवार पर हस्ताक्षर करके मतदान के साथ लोकतंत्र की मजबूती में अपने योगदान देने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए मतदान करने की शपथ भी ली। 

इस दौरान युवक मंडल, महिला मंडल के सदस्यों सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग