इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

 इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम


 नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर प्रदेश के प्रताप वर्ल्ड स्कूल,इंदौरा चनौर के विद्यार्थियों ने घोरन में आयोजित इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता मे क्षेत्र के 39 विद्यालयों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लिया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन, टीम भावना और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया गयाl प्रतियोगिता में प्रताप वर्ल्ड स्कूल की वॉलीबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, अनुभव व आत्मविश्वास और खेल भावना का परिचय देते हुए कड़े मुकाबलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विद्यालय के लिए एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि यह रही कि तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। विद्यार्थियों के जिला स्तर के लिए चयनित होने से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है।आयोजित सम्मान समारोह में घोरन विद्यालय की प्रधानाचार्या  सुमन लता एवं एसडीएम  सुरेंद्र ठाकुर ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा इस अवसर पर आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय की प्रधानाचार्या  रेनू परमार एवं एमडी डॉ. ऋचा महाजन ने वॉलीबॉल टीम के सभी खिलाड़ियों, जिला स्तर के लिए चयनित तीन विद्यार्थियों तथा कोच को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, सहयोग और टीम भावना जैसे गुण विकसित होते हैं।उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत, लगन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास की सराहना करते हुए कहा कि जोनल स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल करना और तीन विद्यार्थियों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होना विद्यालय के लिए गर्व एवं गौरव का विषय है।उन्होंने चयनित विद्यार्थियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

इस शानदार उपलब्धि पर प्रताप वर्ल्ड स्कूल के समस्त स्टाफ, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने वॉलीबॉल टीम, चयनित विद्यार्थियों और कोच को बधाई दी तथा जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। यह जानकारी एक प्रेस नोट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल द्वारा दी गई हैl

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर