विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित मुख्यमंत्री का चंबा दौरा प्रस्तावित

 विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित


मुख्यमंत्री का चंबा दौरा प्रस्तावित

लोक निर्माण एवं जल शक्ति विभाग के तहत भटियात में 332 करोड़ की परियोजनाएं प्रगति पर

जारी परियोजनाओं को जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित–कुलदीप सिंह पठानिया

चंबा, (चुवाडी़) 

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की समीक्षा को लेकर आज जनजातीय भवन सिहुंता में विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। 
विधानसभा अध्यक्ष ने विभिन्न विकासात्मक कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि भले ही बरसात का मौसम समाप्ति की ओर है, लेकिन जलवायु परिवर्तन के चलते इससे संबंधित संभावित चुनौतियां अभी भी बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि जनसुरक्षा तथा आवश्यक सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विभागीय व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखा जाना चाहिए। 
कुलदीप सिंह पठानिया ने बैठक में जल शक्ति, लोक निर्माण, राजस्व, वन, स्वास्थ्य, पशुपालन, कृषि सहित विभिन्न विभागों द्वारा कार्यान्वित की जा रही विकासात्मक परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्माणाधीन परियोजनाओं के कार्य में तेजी लाते हुए जून 2027 तक सभी कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने जल शक्ति विभाग द्वारा किए जा रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए बताया कि चुवाड़ी मंडल के अंतर्गत लगभग 191 करोड़ रुपये की धन राशि से विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग से संबंधित सेवाओं एवं सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ इनकी परिपूर्णता भी सुनिश्चित होगी।
कुलदीप सिंह पठानिया ने लोक निर्माण विभाग के तहत प्रगति की जानकारी लेते हुए बताया कि विधानसभा क्षेत्र में सड़क नेटवर्क को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 141 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जा रही है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं के निर्माण कार्य समयबद्ध पूर्ण करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ में उन्होंने राजकीय महाविद्यालय सिहुंता के लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन भवन का कार्य भी जल्द पूर्ण करने को कहा। 
उन्होंने इस दौरान संयुक्त कार्यालय भवन, परिधि गृह निर्माण, विभिन्न स्कूलों एवं स्वास्थ्य भवनों के निर्माण कार्य, आपदा न्यूनीकरण निधि के तहत जारी विभिन्न कार्यों सहित जारी प्रमुख परियोजनाओं की भी समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। 
इस अवसर पर सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद, उपमंडलाधिकारी(ना) मनीष सोनी,उप पुलिस अधीक्षक मयंक शर्मा, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, वन मंडल अधिकारी डॉ. कुलदीप जमवाल, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, अधिशासी अभियंता पंकज राठौर, राकेश ठाकुर, नरेंद्र चौधरी,खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.शामलाल सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। 



मुख्यमंत्री का चंबा दौरा प्रस्तावित
 

कुलदीप सिंह पठानिया ने बैठक में बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का चंबा जिला का प्रवास कार्यक्रम जल्द प्रस्तावित है।
मुख्यमंत्री प्रवास के दौरान भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत करोड़ों रुपयों की राशि वाली विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। 
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विकासात्मक योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास से जुड़ी सभी विभागीय औपचारिकताओं को पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी