प्रदेश के थाना इंदौरा में 1.01 करोड़ से अधिक की चिट्टे से जुड़े आर्थिक नेटवर्क व धन के प्रवाह और संपत्तियों पर सीधा प्रहार

 प्रदेश के थाना इंदौरा में 1.01 करोड़ से अधिक की 

चिट्टे से जुड़े आर्थिक नेटवर्क व धन के प्रवाह और संपत्तियों पर सीधा प्रहार*

 (नूरपुर:-विनय महाजन) 



पुलिस रिकॉर्ड में  नशे के आरोपी दलवीरो से जुड़े 5 और उसके पुत्र मिथुन उर्फ छप्पर से जुड़े 14 एनडीपीएस  मामलों का आपराधिक इतिहास दर्ज है।यह जानकारी एक प्रेस नोट में एडिशनल एसपी डीसी वर्मा द्वारा देते हुए बताया गया है कि पुलिस थाना इंदौरा द्वारा एफ आई आर 152/2017 में एन डी पी एस  एक्ट  की धारा 68F(1) तथा 68E के तहत कुल ₹1,01,55,718 मूल्य की तीन संपत्तियों के संबंध में फ्रीजिंग/प्रतिबंधात्मक कार्रवाई जिला पुलिस नूरपुर द्वारा किए जाने पर जनता में लोगों को पुलिस के बारे में नशे के खिलाफ मुहिम को लेकर एक आत्मविश्वास जगा हैl मुख्यमंत्री द्वारा चलाए गए नशा खिलाफ अभियान में जिला पुलिस नूरपुर की भी महत्वपूर्ण भूमिका अग्रणी  हैl वर्मा ने वताया कि फ्रीजिंग के दायरे में आई संपत्तियां1दलवीरो एवं उसके परिवार से संबंधित कोठी ₹61,96,561 व 2.उसके पुत्र मिथुन उर्फ छप्पर से संबंधित कोठी, फर्नीचर एवं घरेलू सामग्री सहित ₹32,60,950 3 उसकी पुत्री घरो देवी के नाम पंजीकृत कार ₹6,98,207 है  जिसकी 

 कुल आकलित मूल्य 1,01,55,718 है l इस मामले में दलवीरो, निवासी गांव छन्नी, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा, को  अदालत द्वारा दिनांक 01.04.2025को दोषसिद्ध कर 10 वर्ष के कठोर कारावास तथा 1 लाख जुर्माने की सजा सुनाई गई थी। इस मामले की वित्तीय जांच के दौरान राजस्व अभिलेख, आयकर संबंधी जानकारी, वाहन पंजीकरण विवरण तथा उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग  द्वारा संपत्ति मूल्यांकन सहित उपलब्ध रिकॉर्ड का परीक्षण किया गया।वर्मा ने स्पष्ट किया कि पुलिस जिला नूरपुर एन डी पी एस एक्ट  मामलों मेंमनी  ट्रायल  बैंक  ट्रांसक्शयंस  संपत्ति अर्जन के स्रोत, परिवार अथवा सहयोगियों के नाम पर खड़ी संपत्तियां तथा बैकवर्डफॉरवर्ड  लिंकजेज  की भी गहनता से  जांच की जा रही हैl चिट्टे से पैसा कमाकर कोठियां, वाहन या अन्य संपत्तियां खड़ी करना सुरक्षित निवेश नहीं है। नूरपुर पुलिस नशे चिट्टे की खेप के साथ-साथ उसके पीछे के पैसे और संपत्ति तक भी जनता के सहयोग के साथ पहुंचेगी। वर्मा ने वताया कि वर्तमान फ्रीजिंग कार्रवाई वैधानिक रूप से कम्पटीन्ट  अथॉरिटी  की पुष्टि के अधीन है और संबंधित व्यक्तियों को अपना पक्ष  रखने का अधिकार है l नूरपुर पुलिस चिट्टा तस्करी के नेटवर्क और उसकी आर्थिक ताकत, दोनों पर प्रहार।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव