खखरियाना और गन्धो में विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक, जनसमस्याओं पर हुआ मंथन

 खखरियाना और गन्धो में विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक, जनसमस्याओं पर हुआ मंथन


नेरचौक : अजय सूर्या /

 बल्ह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत समलौन के खखरियाना और गन्धो में विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कीं। इस दौरान संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और स्थानीय लोगों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक के दौरान विधायक ने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की मौजूदा स्थिति और जनता की प्राथमिक आवश्यकताओं को लेकर फीडबैक लिया। साथ ही आगामी समय में किए जाने वाले विकास कार्यों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया।


इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि जनता की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए लगातार संवाद जरूरी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण और जनता के साथ निरंतर संपर्क संगठन की महत्वपूर्ण ताकत है।


उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए जनता के बीच रहकर कार्य करना उनकी प्राथमिकता है। बैठक में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दे विधायक के समक्ष रखे और विकास कार्यों को गति देने को लेकर भी चर्चा की।


विधायक ने कार्यकर्ताओं द्वारा उठाए गए जनहित के विषयों पर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार

वर्षों बाद ममता की घर वापसी की जगी उम्मीद, ‘मिशन अपनों तक’ ने मिलाया परिवार से