शिमला में एनसीबी जोनल कार्यालय के लिए जल्द भूमि उपलब्ध करवाने का आश्वासन

 शिमला में एनसीबी जोनल कार्यालय के लिए जल्द भूमि उपलब्ध करवाने का आश्वासन


गृह मंत्रालय के अतिरिक्त महानिदेशक एवं एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक ने उपायुक्त से की शिष्टाचार भेंट



गृह मंत्रालय के अतिरिक्त महानिदेशक राज कुमार एवं नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के क्षेत्रीय निदेशक अमनजीत सिंह ने आज यहां उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर राज कुमार एवं अमनजीत सिंह ने उपायुक्त को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत गृह मंत्रालय एवं नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा किए जा रहे विभिन्न प्रयासों एवं गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन तथा नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए किए जा रहे कार्यों पर भी चर्चा की।
उपायुक्त अनुपम कश्यप ने अधिकारियों को जिला शिमला में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा नशा मुक्त हिमाचल के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के साथ-साथ युवाओं एवं आमजन की भागीदारी से जन-जागरूकता गतिविधियों को और व्यापक बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के लगभग सभी अधिकारियों ने स्कूल गोद लिए हुए हैं जहां वह समय-समय पर जा कर छात्रों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करते हैं। 

एनसीबी कार्यालय के लिए भूमि उपलब्ध करवाने का आग्रह
एनसीबी के अधिकारियों ने शिमला में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का जोनल कार्यालय स्थापित करने के लिए शीघ्र भूमि उपलब्ध करवाने का आग्रह उपायुक्त के समक्ष रखा। उपायुक्त ने इस संबंध में शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने नशा मुक्त भारत अभियान को जिला में व्यापक स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए गृह मंत्रालय एवं एनसीबी को जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान करने का भी आश्वासन दिया।

इस अवसर पर प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) शिमला के सहायक निदेशक संजीव कुमार शर्मा तथा पीआईबी चण्डीगढ़ के मीडिया एवं संचार अधिकारी अहमद खान भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर