लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी 300 तीर्थयात्री सुरक्षित रेस्क्यू, 2 की मौत
लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी 300 तीर्थयात्री सुरक्षित रेस्क्यू, 2 की मौत
लाहौल-स्पीति: जिले के ग्राम पंचायत गोंधला के अंतर्गत खिनाड गांव की पहाड़ी क्षेत्र में कार्डंग मठ से जुड़ी धार्मिक कोरा यात्रा पर गए करीब 300 तीर्थयात्री और पर्यटक अचानक हुई भारी बर्फबारी के कारण फंस गए थे।
सूचना मिलते ही जिला पुलिस टीम ने दमकल विभाग के कर्मियों और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर तुरंत संयुक्त बचाव एवं राहत अभियान शुरू किया। सभी समन्वित प्रयासों के चलते सभी फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
बर्फबारी के दौरान फिसलन की वजह से कुछ लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें सुरक्षित अस्पताल पहुंचाकर समय पर चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई गई है। हालांकि, इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में 2 लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है।
जिला पुलिस लाहौल-स्पीति ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यात्रा करते समय विशेष सतर्कता बरतें तथा प्रशासन व पुलिस के निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें