2027 के लिए भाजपा ने कसी कमर, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जुटने का आह्वान

 2027 के लिए भाजपा ने कसी कमर, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जुटने का आह्वान



कथोली बूथ सम्मेलन में सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने साधा कांग्रेस पर निशाना, संजय गुलेरिया ने अधिसूचनाएं बहाल करने का किया दावा


नगरोटा सूरियां। जवाली विधानसभा क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने बूथ स्तर पर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में रविवार को कथोली बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में कांगड़ा-चंबा लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि इसकी अध्यक्षता नगरोटा सूरियां मंडल भाजपा अध्यक्ष धीरज अत्री ने की। भाजपा नेता एवं पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी रहे संजय गुलेरिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे।


सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में हाल ही में हुए नगर परिषद चुनावों में जनता ने कांग्रेस को नकारने का संदेश दिया है और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सत्ता से विदाई तय है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भाजपा के अलग-अलग मुख्यमंत्रियों को उनके विकास कार्यों के लिए जाना जाता रहा है।


उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार को पानी वाले मुख्यमंत्री, प्रेम कुमार धूमल को सड़क वाले मुख्यमंत्री और जयराम ठाकुर को गरीबों के मुख्यमंत्री के रूप में याद किया जाता है। वहीं उन्होंने वर्तमान कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को रद्द की गई कार्यालय अधिसूचनाओं और चुनावी गारंटियों को पूरा न करने के कारण जनता के बीच अलग पहचान से जाना जाएगा।


डॉ. भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभी से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुट जाएं और कांग्रेस सरकार की नीतियों व चुनावी वादों को लेकर जनता के बीच जाएं।


वहीं भाजपा नेता संजय गुलेरिया ने कहा कि यदि पार्टी और जनता ने उन्हें सेवा का मौका दिया तथा वे विधानसभा पहुंचे तो क्षेत्रहित में रद्द की गई अधिसूचनाओं को दोबारा बहाल करवाने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगरोटा सूरियां से ब्लॉक कार्यालय वापस लाने के साथ-साथ जवाली में नया ब्लॉक कार्यालय खोलने का प्रयास किया जाएगा।


सम्मेलन में जवाली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों से पहुंचे बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

हमारा विधायक काम कर्ता है, झूठे नारे नहीं लगवाता

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

व्यवस्था परिवर्तन या अपनों का परिवर्तन? नूरपुर में कथित भ्रष्टाचार पर अकिल बख्शी का तीखा हमला

डमटाल पुलिस की वन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, खैर के 84 लट्ठे बरामद