राजन शर्मा को दोबारा नूरपुर ब्लॉक सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी

 राजन शर्मा को दोबारा नूरपुर ब्लॉक सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी

विशाल शर्मा और रोशन दुलोत्रा सह संयोजक नियुक्त


नूरपुर : विनय महाजन /

प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार नूरपुर ब्लॉक सोशल मीडिया विभाग में विधानसभा क्षेत्र की पंचायत कमनाला के युवा नेता राजन शर्मा को एक बार फिर ब्लॉक सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं जसूर के विशाल शर्मा और सदवां क्षेत्र के रोशन दुलोत्रा को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह, सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश चेयरमैन रोहित धामी और नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे।


राजन शर्मा ने कहा कि वह नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में सोशल मीडिया टीम को और अधिक मजबूत करने का प्रयास करेंगे। इसके लिए अधिक से अधिक युवाओं को टीम के साथ जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और कांग्रेस पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा।


राजन शर्मा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, मंदिरों में चोरी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर आम जनता परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता अपने अधिकारों की मांग कर रही है, लेकिन इसके बदले उन पर लाठियां बरसाई जा रही हैं और उन्हें जेलों में डाला जा रहा है।


उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी की वास्तविकता जनता के सामने आ चुकी है। इन मुद्दों को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जोरदार अभियान चलाया जाएगा।


राजन शर्मा ने दावा किया कि वर्ष 2027 में प्रदेश में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी और नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से भी कांग्रेस प्रत्याशी जीत हासिल करेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।