अटियाला दाई और चचियां स्कूलों में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अटियाला दाई और चचियां स्कूलों में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


पालमपुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटियाला दाई, उपमंडल धीरा तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चचियां, उपमंडल पालमपुर में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था।


यह कार्यक्रम उपायुक्त कांगड़ा के संवाद कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया। इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी पालमपुर राजिन्द्र सिंह भाटिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए सरकारी स्तर पर नशा मुक्ति के लिए चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की जानकारी दी।


अटियाला दाई विद्यालय के प्रधानाचार्य सरदूल परमार और प्रवक्ता किरण देवी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। वहीं, चचियां विद्यालय के प्रधानाचार्य बलवंत सिंह राणा और प्रवक्ता सविता देवी ने भी विद्यार्थियों को नशे से होने वाले सामाजिक एवं पारिवारिक नुकसान के बारे में जानकारी दी।


वक्ताओं ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि इसका बुरा असर पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और अपनी ऊर्जा को शिक्षा, खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों में लगाने का आह्वान किया।


कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और अतिथियों की उपस्थिति में नशे से दूर रहने की शपथ ली।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस