विद्यार्थी जीवन भविष्य की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण चरण - अनुपम कश्यप

 

विद्यार्थी जीवन भविष्य की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण चरण - अनुपम कश्यप

उपायुक्त ने किया केंद्रीय विद्यालय कोटखाई का निरीक्षण



उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज कोटखाई में केंद्रीय विद्यालय कोटखाई का निरीक्षण किया तथा विद्यालय में संचालित विभिन्न शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के विद्यार्थियों से संवाद भी किया।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि छात्र जीवन मानव जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जहां से युवाओं के भविष्य की दशा और दिशा निर्धारित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन में रहकर ज्ञान अर्जित करने के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया, ताकि वे अपने उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रख सकें।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होने के साथ-साथ वे दुर्व्यसनों से दूर रहेंगे तथा उनका मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य भी सुदृढ़ होगा।
इस दौरान उन्होंने मेधावी छात्रों को पारितोषिक वितरित कर सम्मानित भी किया। 
इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय कोटखाई के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विद्यालय प्रशासन एवं विद्यार्थियों द्वारा रखी गई विभिन्न मांगों पर उपायुक्त ने सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए उन्हें शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्ञान सागर नेगी, उपमंडल दण्डाधिकारी कोटखाई गुरमीत नेगी, केंद्रीय विद्यालय कोटखाई के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार