संजय अवस्थी ने विकासात्मक प्रदर्शनियों का किया विधिवत शुभारम्भ लोगों से कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह

 संजय अवस्थी ने विकासात्मक प्रदर्शनियों का किया विधिवत शुभारम्भ

लोगों से कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह



अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने राज्य स्तरीय सायर महोत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकासात्मक प्रदर्शनियों का विधिवत शुभारम्भ एवं अवलोकन किया।

संजय अवस्थी ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि मेले के साथ-साथ सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं परियोजनाओं के बारे में प्रदर्शनियों से जानकारी प्राप्त करें तथा उनका अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

इस अवसर पर बागवानी, कृषि, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, आयुष, वन विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहो द्वारा प्रदर्शनियां लगाई गई। होम गार्ड द्वारा भी आपदा प्रबंधन से सम्बन्धित प्रदर्शनी लगाई गई।  

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा इस अवसर पर बेबी शो का आयोजन किया गया जिसमें 0 से 3 वर्ष के 32 शिशुओं ने भाग लिया। इनमें से 26 शिशु ग्रीन जोन तथा 6 शिशु यलो जोन में पाए गए।

इस अवसर पर विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है। इनमें कबड्डी पुरूष वर्ग, बैडमिंटन, शतरंज शामिल हैं।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण अभियान के अंतर्गत बच्चों को अन्नप्राशन व गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी मुख्य अतिथि द्वारा की गई।

इस अवसर पर कुश्ती का शुभारंभ भी किया गया।

इस अवसर पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए हैं।

विधायक की धर्मपत्नी मीनाक्षी अवस्थी, खण्ड कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप, नगर पंचायत अर्की की अध्यक्ष सीमा शर्मा, पार्षदगण, उपमंडलाधिकारी अर्की निशांत तोमर, उप पुलिस अधीक्षक सोलन अशोक चौहान, उप पुलिस अधीक्षक दाड़लाघाट नवीन झालटा, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी, ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

एन.के.एस.डी. सनातन धर्म स्कूल, मोहरला अंतरविद्यालयी कविता वाचन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर