शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में निःशुल्क सरकारी कंप्यूटर कोर्स के विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित
शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में निःशुल्क सरकारी कंप्यूटर कोर्स के विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित
पालमपुर
शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय, पालमपुर में NIELIT (BIICT) – भारत इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड कंप्यूटर टेक्नोलॉजी, पालमपुर द्वारा एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आयोजित निःशुल्क तीन माह के सरकारी कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल समापन पर प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम महाविद्यालय के Career Counselling, Guidance and Placement Cell के सहयोग से आयोजित किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को कंप्यूटर बेसिक्स, स्पोकन इंग्लिश, कंप्यूटर एप्लीकेशन एवं अकाउंटिंग (Tally Prime) तथा पब्लिशिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस कोर्स में 11 विद्यार्थियों ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया।
समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज सूद, श्री तिलक राज वर्मा (निदेशक, BIICT)तथा *Career Counselling, Guidance and Placement Cell Convener डॉ. शैलजा वासुदेवा सहित महाविद्यालय के करियर काउंसलिंग गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल के सदस्य सम्मिलित थे।
प्राचार्य पंकज सूद ने विद्यार्थियों को सरकारी प्रमाण-पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज सूद ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध करवाना महाविद्यालय की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के निःशुल्क कौशल विकास कार्यक्रम आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से लाभदायक हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान करते हैं।
प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि डिग्री के साथ-साथ व्यावहारिक एवं डिजिटल कौशल का होना आज के प्रतिस्पर्धी समय में अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त कौशल का उपयोग अपने करियर को बेहतर बनाने और रोजगार के नए अवसर तलाशने में करने का आह्वान किया।
समारोह के अंत में सभी सफल विद्यार्थियों को सरकारी प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इन प्रमाण-पत्रों से विद्यार्थियों को विभिन्न सरकारी एवं निजी संस्थानों में रोजगार प्राप्त करने, स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने तथा अपने व्यावसायिक भविष्य को सशक्त बनाने में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर डॉक्टर दिवाकर तथा सेल के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें