जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा


नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर क्षेत्र की बहुचर्चित सब्जी मंडी जसूर में सोमवार सुबह करीब चार बजे 19 वर्षीय युवक के कथित अपहरण और उसके साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पीड़ित युवक के परिजनों ने कुछ लोगों पर पिस्तौल की नोक पर युवक का अपहरण करने और बाद में उसके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप लगाए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार समीपवर्ती गांव ततवाली, पंचायत थोड़ा निवासी 19 वर्षीय लतीफ खान सब्जी बेचने के लिए जसूर सब्जी मंडी गया था। युवक के पिता कालू दीन चौहान ने आरोप लगाया कि मंडी से ही कुछ लोगों ने हथियार के बल पर उसके बेटे का अपहरण कर लिया। आरोप है कि युवक के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे एक आवास पर ले जाया गया, जहां उसके साथ कथित तौर पर बेरहमी से मारपीट की गई।

परिजनों के अनुसार मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी हालत अधमरी जैसी हो गई। आरोप यह भी है कि आरोपियों ने युवक के सिर के बाल बीच में से काट दिए तथा उसकी भौंहों के बाल भी साफ कर दिए।

पीड़ित के पिता ने आरोप लगाया कि घटना में शामिल कुछ लोग उसी क्षेत्र के रहने वाले हैं और इनमें एक होमगार्ड कर्मचारी भी शामिल है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद से आरोपियों की ओर से परिवार को कथित तौर पर धमकियां दी जा रही हैं।

परिजनों के अनुसार घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सुबह कार्रवाई करते हुए युवक को आरोपियों के कथित कब्जे से मुक्त करवाया। इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मामला एफआईआर संख्या 228/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 127(2), 115(2), 133, 351(2) और 3(5) सहित विभिन्न धाराओं में छह आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और लगाए गए आरोपों की सत्यता का पता लगाया जा रहा है। मामले में आगामी कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

वहीं, अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने घटना की निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और दोषी पाए जाने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं