नवरात्र से पहले सोने-चांदी में बड़ी गिरावट, 1.50 लाख के नीचे आया सोना, क्या दिवाली तक और सस्ते होंगे दाम?
नवरात्र से पहले सोने-चांदी में बड़ी गिरावट, 1.50 लाख के नीचे आया सोना, क्या दिवाली तक और सस्ते होंगे दाम? नवरात्र शुरू होने में अभी लगभग दो हफ्ते का समय बाकी है, लेकिन उससे ठीक पहले सर्राफा बाजार से ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। 28 सितंबर को सोने के भाव में 3,600 रुपये से ज्यादा की भारी गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी के दाम भी करीब 7,000 रुपये तक लुढ़क गए। सोने में बड़ी गिरावट: 6 अगस्त के बाद पहली बार हुआ ऐसा देश के मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमतें 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गई हैं। 6 अगस्त के बाद यह पहला मौका है जब कारोबारी सत्र के दौरान सोना इस स्तर से नीचे आया है। दोपहर 12:50 बजे सोना 3,877 रुपये की भारी गिरावट के साथ 1,49,400 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। ट्रेडिंग के दौरान सोने का निचला स्तर 1,49,360 रुपये तक पहुंच गया था। पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोना 1,53,277 रुपये पर बंद हुआ था। 18 सितंबर को सोना 1,55,942 रुपये के उच्च स्तर पर था, जिसके मुकाबले अब तक कुल 6,582 रुपये की गिरावट आ चुकी है। लगातार पिछले 5 द...