तीन दिन में 150 युवाओं को विदेश में रोजगार के लिए किया तैयार, 40 से 70 हजार मिलेगी सैलरी

तीन दिन में 150 युवाओं को विदेश में रोजगार के लिए किया तैयार, 40 से 70 हजार मिलेगी सैलरी

बीना ट्रेड वाले बेरोजगार युवाओं के लिए आयोजित किया गया तीन दिवसीय कैंप


मंडी : अजय सूर्या /

समाजसेवी चंद्रमोहन शर्मा के प्रयासों से बीना ट्रेड वाले युवा भी विदेश में करेंगे रोजगार

स्कैफफोल्डिंग ट्रेड के लिए क्षेत्र के 120 युवाओं का किया जाएगा चयन

युवाओं ने इस अनुकंपा के लिए जताया चंद्रमोहन शर्मा का आभार

इससे पहले दो रोजगार मेलों के माध्यम से 900 युवाओं को रोजगार दिला चुके हैं चंद्रमोहन शर्मा

सरकाघाट क्षेत्र के समाजसेवी चंद्रमोहन शर्मा ने उन युवाओं को भी विदेश में रोजगार देने का बीड़ा उठा लिया है जिनके पास न तो कोई ट्रेड है और न ही कोई डिप्लोमा। दो रोजगार मेलों के माध्यम से विदेश में लगभग 900 युवाओं को रोजगार दिलाने वाले चंद्रमोहन शर्मा के पास ऐसे युवाओं का विशेष निवेदन आया था कि इन्हें भी विदेश में रोजगार दिलाया जाए। युवाओं की इसी मांग पर कार्रवाई करते हुए चंद्रमोहन शर्मा ने स्कैफफोल्डिंग के ट्रेड में युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने की सोची। उन्होंने विदेश से एक्सपर्ट को यहां बुलाया और इन युवाओं के लिए तीन दिवसीय ट्रेनिंग कैंप लगाया। चंद्रमोहन शर्मा ने बताया कि इस कैंप के बाद अब युवाओं के इंटरव्यू लिए जा रहे हैं, जिसमें 150 युवा भाग ले रहे हैं। इनमें से 120 का चयन किया जाएगा जिन्हें विदेश में स्कैफफोल्डर की नौकरी दी जाएगी। इन युवाओं को काम के आधार पर 40 से 70 हजार का वेतन दिया जाएगा।

- वहीं, ट्रेनिंग कर चुके युवाओं ने इस अनुकंपा के लिए चंद्रमोहन शर्मा का आभार जताया और बताया कि उन्हें इसके माध्यम से काफी कुछ सीखने को मिला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे इंटरव्यू में कामयाब होकर विदेश में नौकरी करने के लिए जा पाएंगे।

दो रोजगार मेलों का कर चुके हैं आयोजन

बता दें कि चंद्रमोहन शर्मा ने सरकाघाट और आस पास के क्षेत्र के युवाओं को विदेश में रोजगार दिलाने का बीड़ा उठाया है। वे अब तक दो रोजगार मेलों का आयोजन करके लगभग 900 युवाओं को विदेश में रोजगार के लिए भेज चुके हैं। जल्द ही तीसरे रोजगार मेले का आयोजन भी किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार पर जोर, नूरपुर में सर्पा सहायकों’ का प्रशिक्षण आयोजित

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल