संदेश

प्रशासन लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

उपायुक्त ने की शीतकालीन तैयारियों से संबंधित तीसरी समीक्षा बैठक, बर्फबारी वाले क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को सुचारू रखने के दिए निर्देश

चित्र
उपायुक्त ने की शीतकालीन तैयारियों से संबंधित तीसरी समीक्षा बैठक, बर्फबारी वाले क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को सुचारू रखने के दिए निर्देश सिरमौर (नाहन):-       उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने आज उपायुक्त कार्यालय में विभिन्न विभाग प्रमुखों के साथ शीतकालीन तैयारियों से संबंधित तीसरी समीक्षा बैठक आयोजित की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने जिला के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य व अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुचारू रखने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सडकों पर होने वाली फिसलन दूर करनें के लिए आवश्यक सामग्री व मशीनरी तैनात करने के निर्देश दिए ताकि आवश्यकता पडने पर समयबद्ध तरीके से बहाली का काम किया जा सके। उन्होंने सभी उपमंडल अधिकारियों से बर्फबारी वाले क्षेत्रों तथा  अन्य संवेदनशील क्षेत्रों की ओर ट्रैकर्स या यात्रियों की आवाजाही को प्रतिबंधित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी विभाग मौसम की चुनौतियों के लिए तैयार रहें तथा आवश्यक तैयारियों को समय रहते पूर्ण कर लें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि दूर दराज के ...

सातवीं शादी की तैयारी कर रही थी, तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गई। बांदा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवराज ने यह जानकारी दी।

चित्र
 सातवीं शादी की तैयारी कर रही थी, तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गई। बांदा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवराज ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश :    पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों महिलाओं में से पूनम दुल्हन बनकर पोज देती थी, जबकि दूसरी महिला संजना गुप्ता दुल्हन की मां बनकर नाटक करती थी। इस गिरोह में शामिल दो अन्य पुरुष विमलेश वर्मा और धर्मेंद्र प्रजापति, शादी के लिए लड़की ढूंढ रहे अविवाहित लड़कों को ढूंढकर पूनम से मिलवाते थे। इतना ही नहीं, दुल्हन ढूंढने के बदले विमलेश वर्मा और धर्मेंद्र प्रजापति लड़कों से पैसे भी वसूलते थे। इसके बाद एक साधारण कोर्ट मैरिज होती थी। शादी के बाद दुल्हन पूनम दूल्हे के घर जाती थी। वहां दूल्हे का विश्वास जीतकर मौका देखकर घर से पैसे और गहने लेकर फरार हो जाती थी। इससे पहले भी ये लोग छह बार इसी तरह शादी का नाटक करके घरों में चोरी कर फरार हो चुके हैं। सातवीं शादी की तैयारी कर रहे थे, तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। शंकर उपाध्याय नाम के एक व्यक्ति ने पूनम और उसके गिरोह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उनके अनुसार, शंकर अविवाहित थे और शादी के लिए लड़की ढूंढ रहे थे। इस...

बस खाई में गिरी 4 की मौत 27 घायल

चित्र
बस खाई में गिरी 4 की मौत 27 घायल  नैनीताल :     अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग के आमडाली के पास गहरी खाई में जा गिरी। बस के खाई में गिरने से बस में सवार 27 लोग घायल हो गए और चार की मौत होने की पुष्टि हुई है।  हादसे की खबर मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा है। घायलों को रस्सी और कंधों पर रखकर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर लाया गया है। घायलों को सड़क से सीएचसी भीमताल ले जाया गया है। रेस्क्यू अभियान जारी है।इस अभियान में पुलिस के साथ स्थानीय लोगों  भी घायलों को निकालने में मदद कर रहे है। प्रशासनिक पर 15 एम्बुलेंस हल्द्वानी भेजी गई । बड़े स्तर पर बचाव अभियान चल रहा है। खड़ी चढ़ाई होने से मरीजों को लाने में परेशानी हो रही है। एसपी सिटी, नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्र ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर हल्द्वानी भेजा जा रहा।

जिला प्रशासन ऊना की अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई, डीसी-एसपी ने की औचक छापेमारी

चित्र
जिला प्रशासन ऊना की अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई, डीसी-एसपी ने की औचक छापेमारी ‘अवैध खनन के खिलाफ भविष्य में और भी कड़े कदम उठाएगा प्रशासन’ उपायुक्त बोले - किसी को बख्शा नहीं जाएगा ऊना:   जिला प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को सख्ती से लागू करने के उपक्रम में मंगलवार को जिले में औचक छापेमारी कर कड़ी कार्रवाई की। उपायुक्त जतिन लाल के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम ने मंगलवार को स्वां नदी क्षेत्र और इसके आसपास के इलाकों में यह कार्रवाई की। इस टीम में पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह और खनन अधिकारी नीरज कांत, खनन निरीक्षक पंकज कुमार तथा एसएचओ मैहतपुर मस्तराम नाइक समेत अन्य अधिकारी शामिल थे। प्रशासन ने अपनी करर्रवाई को अधिक सटीक और प्रभावी बनाने तथा खनन गतिविधियों की कड़ी निगरानी के लिए अत्याधुनिक ड्रोन तकनीक का भी इस्तेमाल किया। इस कार्रवाई के दौरान खानपुर, फतेहपुर, संतोषगढ़ और बथड़ी क्षेत्रों में 4 ट्रैक्टर समेत अन्य वाहन जब्त किए गए । इसमें संलिप्त व्यक्तियों पर भारी जुर्माना लगाने के साथ आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जतिन लाल ने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ भविष्य में और भी कड़े कदम उ...

ग्राम पंचायत नौणी मझगांव में "प्रशासन गांव की ओर" कार्यक्रम आयोजित

चित्र
  ग्राम पंचायत नौणी मझगांव में "प्रशासन गांव की ओर" कार्यक्रम आयोजित सोलन:     सोलन ज़िला की ग्राम पंचायत नौणी मझगांव में आज ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमण्डलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल ने की। डॉ. पूनम बंसल ने कहा कि ‘प्रशासन गांव की ओर’ कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही योजनाएं, नीतियों व कार्यक्रमों की जानकारी पहुंचाना है।   ‘प्रशासन गांव की ओर’ कार्यक्रम में 08 शिकायतें प्राप्त की गई। ग्रामीणों के 33 विभिन्न प्रमाण पत्र बनाए गए। 05 नए आधार कार्ड बनाए गए तथा 02 आधार कार्ड को अपडेट किया गया। 47 लोगों की जमाबंदी अपडेट की गई तथा 35 लोगों के म्यूटेशन किए गए।   इस अवसर पर ग्राम पंचायत नौणी मझगांव के प्रधान मदन हिमाचली, ग्राम पंचायत शमरोड़ के प्रधान नन्दराम, ग्राम पंचायत ओच्छघाट की प्रधान पूनम, ग्राम पंचायत सनहोल की प्रधान कुसुम ठाकुर, ग्राम पंचायत कोठों की प्रधान जयवंती, ग्राम पंचायत कोठों के उप प्रधान सुनील ठाकुर, तहसीलदार सोलन मुल्तान सिंह बनियाल सहित वि...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: