पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घासणू में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित

 पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घासणू में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित

पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन



अजय सूर्या नेरचौक । पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घासणू में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। समारोह में प्रदेश के पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विद्यालय पहुंचने पर स्कूल प्रशासन, अध्यापकों, एसएमसी सदस्यों और क्षेत्रवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।


कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का खूब मनोरंजन किया। इस अवसर पर शिक्षा, खेलकूद और अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा जीवन में निरंतर मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।


इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन ने समारोह में पहुंचने और विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने के लिए पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी का आभार व्यक्त किया। समारोह में विद्यालय के अध्यापकगण, एसएमसी सदस्य, अभिभावक और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

26 वर्षीय शिक्षिका पर 11वीं के नाबालिग छात्र को ले जाने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

सिद्धपुर-घाड़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रसोई की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

M.Sc. Agriculture में प्रिया मनकोटिया ने हासिल किया गोल्ड मेडल, बतराहण पंचायत का नाम किया रोशन

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

कलखर चौक पर डंगे से गिरकर व्यक्ति की मौत, बस का इंतजार करते समय हुआ हादसा

25 साल बाद भी नहीं सूखे शहीद के माता-पिता के आंसू, पैरा SF के कमांडिंग ऑफिसर ने गांव पहुंचकर जाना परिवार का हाल