खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान के लिए 30 नवंबर तक करवाएं ऑनलाइन पंजीकरण : डॉ जयबंती

 खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान के लिए 30 नवंबर तक करवाएं ऑनलाइन पंजीकरण : डॉ जयबंती


15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष खिलाड़ी प्रतियोगिता में ले सकेंगे भाग


कुल्लू, 26 नवंबर। खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान के तहत आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों के लिए 30 नवंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। यह जानकारी एसडीएम कुल्लू डॉ जयबंती ठाकुर ने वीरवार को एसडीएम कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। बैठक में अभियान के सफल आयोजन को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

एसडीएम ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़कर नशे से दूर रखने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स, कुश्ती, हॉकी, रस्साकशी, बास्केटबॉल, फुटबाल और बैडमिंटन सहित आठ खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।

उन्होंने बताया कि इच्छुक खिलाड़ियों एवं टीमों को खेलो हिमाचल पोर्टल पर 30 नवंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। पंजीकरण पूरी तरह निःशुल्क है। प्रतियोगिताओं के विभिन्न स्तरों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों और टीमों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

एसडीएम ने उपमंडल कुल्लू के खिलाड़ियों, युवाओं और विद्यार्थियों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेल न केवल युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखते हैं, बल्कि उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करते हैं। अभियान का उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा को रचनात्मक गतिविधियों में लगाकर उन्हें चिट्टे सहित अन्य नशों से दूर रखना और नशामुक्त समाज के निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित करना है।

बैठक में बीडीओ कुल्लू लक्ष्मी चंद, बीडीओ भून्तर गौरव धीमान, उप पुलिस अधीक्षक रोहित मृगपूरी, एसडीओ जल शक्ति विभाग ललित ठाकुर, एसडीओ लोक निर्माण विभाग हरीश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

26 वर्षीय शिक्षिका पर 11वीं के नाबालिग छात्र को ले जाने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

सिद्धपुर-घाड़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रसोई की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

25 साल बाद भी नहीं सूखे शहीद के माता-पिता के आंसू, पैरा SF के कमांडिंग ऑफिसर ने गांव पहुंचकर जाना परिवार का हाल

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

कुंज लाल हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल पर दोहराया वारदात का घटनाक्रम

हाईकोर्ट के आदेश के बाद पांचवीं बार निशानदेही, फिर भी सड़क पर कब्जे का आरोप; प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भड़के ग्रामीण