संविधान दिवस पर पंचायत झोंका रतियाल में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को किया नमन

 संविधान दिवस पर पंचायत झोंका रतियाल में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को किया नमन


ज्वाली : राजेश कतनौरिया /

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत झोंका रतियाल में 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में पंचायत प्रधान लेख राज,  रविदास कमेटी के प्रधान मलकीयत सिंह, पाठी अशोक कुमार, विजय कुमार, जीत सिंह तथा समाजसेवी उजागर सिंह पपाहन मौजूद रहे। सभी ने बाबा साहेब के चरणों में पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन, संघर्ष और भारतीय संविधान के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने समाज में समानता, स्वतंत्रता, न्याय और भाईचारे का संदेश दिया, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने तथा संविधान के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

पांच साल का इंतजार खत्म, घट्टा गांव में शुरू हुई पेयजल योजना

25 साल बाद भी नहीं सूखे शहीद के माता-पिता के आंसू, पैरा SF के कमांडिंग ऑफिसर ने गांव पहुंचकर जाना परिवार का हाल

कुंज लाल हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल पर दोहराया वारदात का घटनाक्रम

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

जीजीडीएसडी महाविद्यालय में 27वें हिम-आईसीएफ कॉन्क्लेव-2026 का आगाज, उच्च शिक्षा के भविष्य पर मंथन

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन