जी.जी.डी.एस.डी. राजपुर में संविधान दिवस पर युवा संसद का आयोजन

 जी.जी.डी.एस.डी. राजपुर में संविधान दिवस पर युवा संसद का आयोजन

‘एक देश, एक चुनाव’ विषय पर विद्यार्थियों ने संसदीय प्रक्रिया के तहत किया वाद-विवाद, संवैधानिक जागरूकता बढ़ाने पर दिया जोर


गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय (जी.जी.डी.एस.डी.), राजपुर में संविधान दिवस के अवसर पर “संविधान @76 : डॉ. बी.आर. आंबेडकर की संवैधानिक दृष्टि और भारतीय लोकतंत्र का भविष्य” विषय पर युवा संसद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में संवैधानिक जागरूकता, लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय प्रक्रिया की समझ विकसित करना रहा।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के निदेशक एवं प्रधानाचार्य डॉ. विवेक शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों में संवैधानिक जागरूकता विकसित करने के लिए इस तरह के आयोजन महत्वपूर्ण हैं। कानून निर्माण एक जिम्मेदार प्रक्रिया है, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के हितों और जनकल्याण को ध्यान में रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि युवा संसद विद्यार्थियों को संसदीय प्रक्रिया समझने के साथ-साथ जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देती है।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा ‘एक देश, एक चुनाव’ विषय पर प्रस्तुत युवा संसद रही। इसकी कार्यवाही संसदीय प्रक्रिया के अनुरूप आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत शपथ ग्रहण और संविधान की प्रस्तावना के पाठ के साथ हुई। इसके बाद प्रस्तावित विधेयक का परिचय, विषय पर चर्चा तथा पक्ष-विपक्ष के बीच विस्तृत वाद-विवाद प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने संसदीय प्रक्रियाओं, संवैधानिक सिद्धांतों और लोकतांत्रिक विमर्श की प्रभावशाली प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम का संचालन राजनीति विज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापक  सीमा भाटिया एवं  करण कंवर ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. ध्रुव देव, ईशा चावला, अनुराग शर्मा, डॉ. अनीता, डॉ. शिल्पी, आमना देवी और मीनाक्षी ठाकुर भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

पांच साल का इंतजार खत्म, घट्टा गांव में शुरू हुई पेयजल योजना

25 साल बाद भी नहीं सूखे शहीद के माता-पिता के आंसू, पैरा SF के कमांडिंग ऑफिसर ने गांव पहुंचकर जाना परिवार का हाल

कुंज लाल हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल पर दोहराया वारदात का घटनाक्रम

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

जीजीडीएसडी महाविद्यालय में 27वें हिम-आईसीएफ कॉन्क्लेव-2026 का आगाज, उच्च शिक्षा के भविष्य पर मंथन

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन