संदेश

बिलासपुर लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नौकरी के नाम पर ठगी ऐसा क्यों नौकरी नहीं तो फीस रिफंड करे- बालक राम शर्मा

चित्र
नौकरी के नाम पर ठगी ऐसा क्यों नौकरी नहीं तो फीस रिफंड करे- बालक राम शर्मा  ( बिलासपुर ब्यूरो ) हिमाचल प्रदेश वेटरन सैनिक कल्याण व विकास समिति के प्रदेशाध्यक्ष और एक्स सर्विसमैंन सैनिक लीग बिलासपुर के अध्यक्ष वेटरन कैप्टन बालक राम शर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि जो सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया और परीक्षा फीस को लेकर बड़ा सवाल उठा रहे हैं प्रदेशाध्यक्ष का कहना है कि एक सरकारी नौकरी के लिए लाखों अभ्यर्थियों से परीक्षा फीस ली जाती है लेकिन सलेक्ट पद के लिए बहुत ही कम होते हैं ऐसे में अगर सरकार के पास पर्याप्त नौकरियां नहीं है या नौकरी नहीं दे पा रहे हैं तो अभ्यर्थियों से ली गई फीस को रिफंड क्यों नहीं करते या इस पर विचार विमर्श करना चाहिए तथा इस विषय पर विचार क्यों नहीं किया जाता क्या ये कमाई का एक जरिए बना लिया है या यूं कहें कि युवाओं से अप्रत्यक्ष व अपरोक्ष रूप से पैसा लेने का तरीका बना लिया है यह समझ से परे है प्रदेशाध्यक्ष वेटरन कैप्टन बालक राम शर्मा ने यह भी सवाल किया है कि क्या सरकार छात्रों की फीस से अपना खर्च चला रही है---? इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहु...

बिलासपुर और मण्डी के दो युवक 8 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

चित्र
बिलासपुर और मण्डी के दो युवक 8 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार, पुलिस थाना भून्तर की बड़ी कार्रवाई कुल्लू/भून्तर: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुल्लू पुलिस की विशेष टीम ने जरड़ फोरलेन के पास नाकाबंदी के दौरान दो युवकों को चिट्टे (हेरोइन) के साथ दबोचने में सफलता हासिल की है। क्या है पूरा मामला? दिनांक 24.01.2026 को पुलिस थाना भून्तर की टीम जरड़ फोरलेन के समीप रूटीन चेकिंग पर थी। इसी दौरान एक वाहन (संख्या HP-01B-7071) को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन के अंदर मौजूद दो युवकों के कब्जे से 8 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है: हर्ष (24 वर्ष): पुत्र श्री प्रितम सिंह, निवासी गांव व डाकघर समोह, तहसील झण्डुता, जिला बिलासपुर। विशाल (26 वर्ष): पुत्र श्री हंस राज, निवासी गांव व डाकघर गलमा, तहसील वल्ह, जिला मण्डी। कानूनी कार्रवाई और जांच पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) की धारा 21, 25 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि ...

बिलासपुर: रिश्वतखोर बीट ऑफिसर विजिलेंस के हत्थे चढ़ा, खैर की मार्किंग के बदले मांगे थे 1 लाख रुपए

चित्र
बिलासपुर: रिश्वतखोर बीट ऑफिसर विजिलेंस के हत्थे चढ़ा, खैर की मार्किंग के बदले मांगे थे 1 लाख रुपए ​ बिलासपुर:  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विजिलेंस की टीम ने वन विभाग के एक बीट ऑफिसर (BO) को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान समीर मोहम्मद के रूप में हुई है, जो बिलासपुर सदर क्षेत्र की चैलेहली बीट में तैनात था। ​ क्या है पूरा मामला? ​मिली जानकारी के अनुसार, चैलेहली बीट में इन दिनों खैर के पेड़ों के कटान का काम चल रहा है। आरोप है कि बीट ऑफिसर समीर मोहम्मद ने खैर के पेड़ों की मार्किंग करने की एवज में ठेकेदार से 3 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। ​काफी सौदेबाजी के बाद मामला 1 लाख रुपए में तय हुआ। आरोपी ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपए पहले ही गूगल-पे (Google Pay) के माध्यम से ले लिए थे। ​ विजिलेंस का बिछाया जाल ​बार-बार की मांग से परेशान होकर ठेकेदार ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग से की। शिकायत की पुष्टि होने के बाद विजिलेंस ने जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी बीट ऑफिसर ने रिश्वत की बकाया राशि की ...

पुलिस और औषधि विभाग का दवा निर्माण इकाइयों पर छापा, 4 में मिली गड़बड़ी

चित्र
पुलिस और औषधि विभाग का दवा निर्माण इकाइयों पर छापा, 4 में मिली गड़बड़ी विशेष अभियान के तहत पुलिस और औषधि विभाग ने जिला ऊना में 2, बिलासपुर में 2, सोलन में 4, सिरमौर में 1, पुलिस जिला नूरपुर में 1 और पुलिस जिला बद्दी में 10 दवा निर्माण इकाइयों में औचक निरीक्षण किया गया, साथ ही 5 अन्य दवा निर्माण इकाइयों में देर शाम तक निरीक्षण जारी था। यह पहल नकली दवाओं, बिना लाइसैंस वाली दवाओं और मनो-संवेदी पदार्थों के अवैध निर्माण को रोकने के उद्देश्य से की गई। आपको बता दें कि पुलिस और औषधि विभाग द्वारा बुधवार को प्रदेश के 6 जिलों में बंद, स्थायी व अस्थायी रूप से निलंबित तथा समर्पित लाइसैंस वाली 20 दवा निर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया गया। पुलिस विभाग को खुफिया सूचनाएं मिली थीं कि कुछ बंद या निष्क्रिय दवा निर्माण इकाइयों का दुरुपयोग गुप्त रूप से नकली दवाओं, फेक ब्रांडेड दवाओं और मनो-संवेदी पदार्थों का उत्पादन करने के लिए किया जा सकता है। ऐसे में प्रदेश पुलिस एवं औषधि निरीक्षकों की अलग-अलग टीमों ने 6 जिलों में पारदर्शी और व्यवस्थित रूप से यह विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान दवा निर्माण इकाइयों...

सरकार के शराब के ठेके प्रोरर्टी पर लगते और चलान करने वाले सरकार के कर्मचारी पुलिस विभाग भी प्रोरर्टी पर चलान करते- वैटरन बालक राम शर्मा

चित्र
सरकार के शराब के ठेके प्रोरर्टी पर लगते और चलान करने वाले सरकार के कर्मचारी पुलिस विभाग भी प्रोरर्टी पर चलान करते- वैटरन बालक राम शर्मा  बिलासपुर ब्यूरो : भारतीय जवान किसान पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और हिमाचल प्रदेश पार्टी प्रदेशाध्यक्ष वैटरन बालक राम शर्मा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि पुलिस शराब के चलान करती है बिल्कुल सही है कि कोई शराब पीकर गाड़ी चलाता है तो वह कुछ भी कर सकता है एक्सीडेंट आदी या खुद एक्सीडेंट न कर कहीं रोड़ के निचे गहरी नदी नाला पहाड़ी पर गिर सकता है और खुद तो जायेगा परन्तु जो साथ बैठे वह भी बचना मुश्किल हो सकता है. प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि गलत काम को रोकना सही बात है सही कार्यवाई है परन्तु एक तरफ सरकार ने जगह जगह शराब के ठेके खुलवा रही या फोरलेन तैयार होते ही ठेके पहले खुले और यह सींन हमने खुद देखा है परन्तु सरकार के अधीन जो आधिकारिगण व कर्मचारी चलान काट कर अपनी जेबें भरी और सरकार की वाहवाही करवा रही क्या सही है और कितना सही है ये आम जनता को सोचना होगा और जो लोग चलान करते हैं क्या इस तथ्य को समझ रहे और सरकार ठेके पर ठेका खुलवाती जा रही है...

बिलासपुर के बरठी में निजी बस दुर्घटना ग्रस्त,12 लोगों की मौत, अन्य घायल

चित्र
बिलासपुर के बरठी में निजी बस दुर्घटना ग्रस्त,12 लोगों की मौत, अन्य घायल  बिलासपुर जिले के बरठी के पास भालू में एक निजी बस भूस्खलन की चपेट में आ गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। हादसे के वक्त बस में 30 लोग सवार थे। बस बरठी के पास से गुजर रही थी तभी मलबा और पत्थर बस की छत आ गिरे। इस घटना में 12 लोगों के मारे जाने की भी खबर है सामने आ रही है। हालांकि, इसकी अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संतोषी नाम की निजी बस मलबे और पत्थरों के गिरने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय प्रशासन की टीमों को घटनास्थल पर भेज दिया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है, लेकिन भारी मात्रा में मलबा होने के कारण बचाव कार्य में बाधा आई।बस मरोतन से घुमारवीं जा रही थी, तभी भालू पुल और बरठी के पास एक पूरी पहाड़ी टूटकर बस पर गिर गई। यह हादसा शाम करीब 6:25 बजे हुआ। फिलहाल, राहत और बचाव कार्य जारी है। पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। तेजी से रेस्क्यू किया जा रहा है। शोक संदेश  अनुराग सिंह ठाकुर ने झंडूता बस दुर्घटना पर शोक प्रकट किया।  मेरे हमीरपुर स...

पुलिस ने युवती सहित दो यूवकों से चिट्टा किया बरामद

चित्र
पुलिस ने युवती सहित दो यूवकों से चिट्टा किया बरामद  पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी एक कार में चिट्टे की खेप लाई जा रही है, जिसके आधार पर मुख्य आरक्षी आशू वर्मा के नेतृत्व में घुमारवीं पुलिस की टीम ने रविवार सुबह बलोह में नाका लगाया था। वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने कार (एचपी 01के-5677) को निरीक्षण के लिए रोका। कार की तलाशी लेने पर उसमें से 40 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने कार में सवार तीनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान मंडी जिले के 28 वर्षीय राहुल भारती, पंजाब के कपूरथला निवासी 26 वर्षीय संदीप सिंह और नेपाल मूल की युवती 20 वर्षीय अनु सिरपाली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अनु सिरपाली वर्तमान में संदीप सिंह के साथ कपूरथला में ही रह रही है। डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना घुमारवीं में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नशे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहाँ पहुंचाया जाना था। उन्होंने कहा कि इस मामले में और गिरफ्तारियां भी हो सकत...

शतुद्री वंदन सेलिंग एक्सपीडिशन के आठवें दिन टीम डमखर होते हुए पहुँची लठियानी

चित्र
शतुद्री वंदन सेलिंग एक्सपीडिशन के आठवें दिन टीम डमखर होते हुए पहुँची लठियानी हिमाचल प्रदेश की प्रथम नेवल यूनिट एनसीसी द्वारा आयोजित शतुद्री वंदन सेलिंग एक्सपीडिशन के आठवें दिन की शुरुआत कैडेट्स ने योग और व्यायाम से की। अभियान दल जीएसएसएस मंडली पहुँचा, जहां कैडेट्स ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। इसके बाद कैडेट्स मंदली से बोट सेलिंग करते हुए डमखर होते हुए लठियानी पहुँचे। लठियानी में एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत रैली निकालकर स्थानीय कैडेट्स और जनता को नशामुक्त समाज एवं स्वच्छता के महत्व पर जागरूक किया। सतलुज नदी के तट पर सफाई अभियान भी चलाया गया और लोगों को स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया गया। इस दौरान नशे के दुष्प्रभावों पर विशेष बल दिया गया और युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी गई। कमांडिंग ऑफिसर कमांडर सज्जन कुमार ने बताया कि अभियान का यह आठवां दिन है, लेकिन कैडेट्स के उत्साह और जोश में कोई कमी नहीं आई है। स्थानीय एनसीसी कैडेट्स ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और बोट सेलिंग की बारीकियों को समझने का अवसर पाया। अभियान दल का उत्साह बढ़ाने के...

सड़क किनारे पुराने सफेदे के पेड़ दे रहे हादसों का न्योता- वैटरन बालक राम शर्मा

चित्र
सड़क किनारे पुराने सफेदे के पेड़ दे रहे हादसों का न्योता- वैटरन बालक राम शर्मा बिलासपुर ब्यूरो  1 पर्यावरण को अनुकूल और संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़ लगाना बहुत जरुरी है 2 एक मां के नाम पर इस मुहिम को ज्यादा सफल बनाने में सहयोग करें पेड़ जीवन को सफल बनाने के लिए बहुत जरुरी है 3 पेड़ काटने पर पेड़ जरुर लगायें इसको अपना फ़र्ज व दायित्व समझें 4 शासन प्रशासन व पंचायत प्रधान व पंचायत मेंबर सभी अपना फ़र्ज व दायित्व समझ कर खतरनाक पेड़ कटवायें तथा इनकी जगह नये पेड़ लगाये और लगवायें हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एंव विकास संयुक्त समिति के प्रदेशाध्यक्ष एंव एक्स सर्विसमैन सैनिक लीग बिलासपुर के अध्यक्ष वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि एन एच 21 सड़क के किनारे लगे सफेदे के पेड़ बहुत ऊंचे हो चुके हैं और पुराने भी हो चुके हैं जो आंधी-तूफान आने पर लोंगों के घर परिवार सहित रोड़ पर चलने वाले पैदल यात्री व गाड़ी वाहन सभी हादसे के शिकार हो सकते हैं जिससे जान-माल का नुकसान हो सकता है समय रहते ध्यान देने के जरूरत है पंचायत प्रधान व पंचायत मेंबर और प्रशासन को ध्यान केंद...

एनसीसी कैडेट्स ने छठे दिन सीखा सेलिंग के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का कौशल और चलाया स्वच्छता अभियान

चित्र
शतुद्री वंदन सेलिंग एक्सपीडिशन : एनसीसी कैडेट्स ने छठे दिन सीखा सेलिंग के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का कौशल और चलाया स्वच्छता अभियान एनसीसी कैडेट्स के शतुद्री वंदन सेलिंग एक्सपीडिशन का छठा दिन योग और व्यायाम से शुरू हुआ। कैडेट्स ने ज़कातखाना से बोट सेलिंग की शुरुआत कर ज्योतिपतन होते हुए नकारना पहुँचे। यहां पुनीत सागर अभियान के तहत सतलुज नदी के तट पर सफाई अभियान चलाया गया तथा स्वच्छता रैली निकालकर स्थानीय लोगों को जागरूक किया गया। इस पहल में ग्रामीणों और युवाओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और कैडेट्स के प्रयासों की सराहना की। दोपहर में भोजन के उपरांत कैडेट्स सेलिंग करते हुए रायपुर मैदान के लिए रवाना हुए। इस दौरान ज्योतिपतन के समीप उन्हें हल्के तूफान का सामना करना पड़ा, जिसे उन्होंने साहस और अनुशासन के साथ पार किया। इसके अतिरिक्त कैडेट्स को सर्वाइवल ऐट सी तथा डूबते हुए व्यक्ति को जल में बचाने का विशेष अभ्यास भी कराया गया, जिससे उनमें आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का कौशल विकसित हुआ। कमांडिंग ऑफिसर ने कहा कि ऐसे अनुभव कैडेट्स को और परिपक्व बनाते हैं तथा उनमें आत्मविश...

भ्रष्टाचार किस हद तक पार,नशा तस्करी और ठेकेदारी प्रथा का बोलबाला- समाज कहां सुधारने वाला- बालक राम शर्मा

चित्र
भ्रष्टाचार किस हद तक पार,नशा तस्करी और ठेकेदारी प्रथा का बोलबाला- समाज कहां सुधारने वाला- बालक राम शर्मा बिलासपुर ब्यूरो : भ्रष्टाचार हर हद पार कर चुका है और नशा तस्करी और ठेकेदारी प्रथा बोलबाला समाज सुधार कैसे होने वाला नौकरी नौकरी करता नौकरी मिल जाने अपने अतीत को भूल जाता कुछ कर्मचारी घमंड और मगरूर होकर करते हैं आम लोंगों व वरिष्ठ लोंगों से बात-चीत और व्यवहार  आधिकारिगण को भी अपने (सबोर्डीनेट) अधिनस्थ पर ध्यान देने की जरूरत शोसल मीडिय फेसबुक व्हाटसऐप इंस्टाग्रम यूट्यूब पर डाल सकते फोटो वीडियो  विभागीय लोग हर जगह हर लेवल पर अपना दायित्व निभायें अपना फ़र्ज समझें जिसा वेतन ले रहे हो बेटी काव्य शर्मा जो +1 की छात्रा ने जो भ्रष्टाचार के प्रति अपने विचार व्यक्त किये ये सच्चाई को व्यां करते हुए बिल्कुल सही कहा है समाज की जनता को गंभीरतापूर्वक सोचना होगा गांव समाज की बात बाद में विभागों में भ्रष्टाचार की बू आती है हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एंव विकास समिति के प्रदेशाध्यक्ष एंव एक्स सर्विसमैन सैनिक लीग बिलासपुर के अध्यक्ष वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा ने पत्रकार वार्ता में बत...

ऋषिकेश पहुंचने पर कैडेट्स ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ थीम पर निकाली रैली एनसीसी कैडेट्स ने

चित्र
ऋषिकेश पहुंचने पर कैडेट्स ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ थीम पर निकाली रैली एनसीसी कैडेट्स ने  'शतुद्री वंदन’ सेलिंग एक्सपीडिशन के तीसरे दिन एनसीसी कैडेट्स ने दिन की शुरुआत सुबह-सवेरे योग और हल्के व्यायाम से की। इसके बाद सभी 70 कैडेट्स लुहानूं मैदान से सतलुज नदी में बोट्स लेकर सेलिंग करते हुए चांदपुर और फिर ऋषिकेश पहुंचे। ऋषिकेश पहुंचने पर कैडेट्स ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ थीम पर एक रैली निकालकर स्थानीय लोगों को जागरूक किया, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति फैली कुरीतियों को दूर करना था। इसके बाद कैडेट्स ने दोपहर का भोजन ग्रहण किया। भोजन उपरांत कैडेट्स ने पुनः सेलिंग करते हुए लुहानूं घाट की ओर रुख किया। कमांडिंग ऑफिसर कमांडर सज्जन कुमार ने बताया कि एक्सपीडिशन के तीसरे दिन कैडेट्स ने लगभग 30 किलोमीटर तक सेलिंग की। इस दौरान कैडेट्स का जोश देखने योग्य रहा। उन्होंने कहा कि कैडेट्स ने सेलिंग की बारीकियां सीखी और विपरीत परिस्थितियों में नावों को किस प्रकार संभालना है, इसकी भी जानकारी प्राप्त की। सेलिंग प्रशिक्षण के दौरान एनसीसी कैडेट्स साहस, आत्मविश्वास और अनुशासन का अद्भ...

दाड़लाघाट में सीमेंट से भरा ट्रक पलटा, चालक की मौत

चित्र
दाड़लाघाट में सीमेंट से भरा ट्रक पलटा, चालक की मौत हिमाचल प्रदेश के दाड़लाघाट क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। राष्ट्रीय राजमार्ग-22 पर गांव छामला के पास सीमेंट से लदा ट्रक (एचपी63-4036) अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। डीएसपी दाड़लाघाट संदीप कुमार शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार बीती रात ट्रक दाड़लाघाट से बिलासपुर की ओर जा रहा था। छामला पहुंचते ही वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और ट्रक सड़क पर पलट गया। मृतक चालक की पहचान अर्पित (21) पुत्र विनोद कुमार, निवासी गांव पोहनी, डाकघर नम्होल, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में दाड़लाघाट थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है।

स्वारघाट में बारिश का कहर, रणजीत सिंह का 8 कमरों का मकान जमींदोज

चित्र
  स्वारघाट में बारिश का कहर, रणजीत सिंह का 8 कमरों का मकान जमींदोज  स्वारघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत मंझेड़ के गांव मंझेड़ में सोमवार दोपहर बारिश ने तबाही मचा दी। तेज बरसात के चलते रणजीत सिंह पुत्र शिव राम का आठ कमरों का रिहायशी मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन घर के अंदर रखा सारा सामान मलबे में दबकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित रणजीत सिंह ने बताया कि वर्षों की मेहनत और पाई-पाई जोड़कर उसने यह मकान बनाया था, लेकिन बारिश के कारण देखते ही देखते सब कुछ बर्बाद हो गया और परिवार अब खुले आसमान तले आ गया है उन्होंने आरोप लगाया कि मकान के ऊपर से गुजर रही लोक निर्माण विभाग की मतनोह-मंझेड़ सड़क की नालियां लंबे समय से बंद पड़ी थीं। इसी कारण सड़क का सारा बरसाती पानी सीधे मकान की ओर मुड़ गया और लाखों रुपये का नुकसान हो गया। रणजीत का कहना है कि यदि विभाग समय रहते नालियों की सफाई करता तो यह हादसा टल सकता था। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही दभेटा पटवार वृत्त के पटवारी मौके पर पहुंचे और नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

किरतपुर-मनाली फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, स्कूटी सवार दो लोगों की मौत

चित्र
किरतपुर-मनाली फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, स्कूटी सवार दो लोगों की मौत  बिलासपुर: किरतपुर-मनाली फोरलेन पर गुरुवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यह दुर्घटना बिलासपुर जिला के गरामोड़ा के पास हुई, जहां एक टेंपो और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद स्कूटी में आग लग गई और टेंपो भी पलट कर सड़क पर बिखर गया। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई हादसा दोपहर करीब 12 बजे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे हुआ। अचानक हुई टक्कर के बाद वहां चीख-पुकार मच गई और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। पहचान की प्रक्रिया जारी मृतकों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है, लेकिन माना जा रहा है कि दोनों मृतक बिलासपुर क्षेत्र के ही निवासी थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर एनएचएआई की एंबुलेंस से क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन और पुलिस की त्वरित कार्रवाई सूचना मिलते ही पुलिस टीम, फोरलेन प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन...

भारी वर्षा व संभावित ओलावृष्टि के संकेत अगले 6-12 घंटों में

चित्र
भारी वर्षा व संभावित ओलावृष्टि के संकेत अगले 6-12 घंटों में  अगले 6-12 घंटे में निचले क्षेत्रों में अचानक बाढ़ और जलभराव मंडी प्रशासन ने जानकारी की सांझा   >62 dBZ तक के बहुत मजबूत रडार परावर्तकता से मान दर्ज किए गए हैं, जो अत्यधिक भारी वर्षा और संभावित ओलावृष्टि गतिविधि का संकेत देते हैं। 12-14 किमी की ऊंचाई तक पहुंचने वाले गहरे संवहनीय बादल देखे गए हैं, जो गरज, बिजली और तेज़ हवाओं की उच्च संभावना का संकेत देते हैं। अधिकतम मौसमी गतिविधि दक्षिणी हिमाचल प्रदेश में केंद्रित है, जिसमें सोलन, शिमला, सिरमौर के आस-पास के क्षेत्र और मंडी और बिलासपुर की ओर विस्तार शामिल है।  पूर्वानुमान अगले 6-12 घंटे में  निचले इलाकों में अचानक बाढ़ और जलभराव। अस्थिर ढलानों पर भूस्खलन की संभावना, खासकर हाल ही में हुई बारिश से पहले से ही संतृप्त क्षेत्रों में। पहाड़ी क्षेत्रों में पेड़ गिरना और सड़कें अवरुद्ध होना। बिजली गिरने या हवा से संबंधित क्षति के कारण बिजली आपूर्ति और मोबाइल नेटवर्क में व्यवधान। Very strong radar reflectivity values up to >62 dBZ have been recorded, ...

स्नातकोत्तर डिग्री व डिप्लोमा कोर्सेज की सभी परीक्षाएं रद्द

चित्र
स्नातकोत्तर डिग्री व डिप्लोमा कोर्सेज की सभी परीक्षाएं रद्द  ( शिमला गायत्री गर्ग )  विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. महावीर सिंह व प्रो-वाइस चांसलर प्रोफेसर राजेंद्र वर्मा के दिशा निर्देश के अनुसार विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि रद्द की गई परीक्षाओं की नई तिथि जल्द जारी की जाएगी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से आगामी अपडेट्स के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।प्रदेश में जारी भारी बारिश व खराब मौसम के चलते हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने यह निर्णय लिया है।

बरमाणा पुलिस ने चरस की बरामद,नशे से जुड़ी जानकारी मिले सांंझा करें

चित्र
बरमाणा पुलिस ने चरस की बरामद,नशे से जुड़ी जानकारी मिले सांंझा करें  हिमाचल प्रदेश पुलिस लगातार नशा माफिया पर नकेल कसते हुए नित्य प्रति दिन नाकाबंदी व छापेमारी कर नशे माफियायों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है इसी कड़ी के तहत थाना बरमाणा पुलिस ने 27 जून को ब्रह्मपुखर के पास राजू तमांग 44 वर्षीय निवासी नेपाल से 57.2 ग्राम चरस बरामद की वर्तमान में मज़दूर ऋषिकेश,  उत्तराखंड FIR No. 125/25 धारा 20 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया । बिलासपुर पुलिस की नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। यदि आपके पास नशे से जुड़ी कोई भी जानकारी है तो हमें WhatsApp करें  📞 76509-50401 आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

बिलासपुर पुलिस ने गाड़ी से चिट्टा किया बरामद, गाड़ी पर लिखा था only government duty

चित्र
बिलासपुर पुलिस ने गाड़ी से चिट्टा किया बरामद, गाड़ी पर लिखा था only government duty  कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर मुख्य आरक्षी अभिनंदन ने अपनी टीम के साथ गश्त के दौरान नाकाबंदी की थी। इसी बीच एक गाड़ी जिस पर लिखा था only government duty कार नम्बर एचपी 01बी-1566 की तलाशी ली तो पुलिस ने गाड़ी के आर्म रैस्ट से एक सफेद पॉलीथिन लिफाफे से यह चिट्टा बरामद किया। आरोपियों की पहचान 33 वर्षीय टीपू सुल्तान पुत्र जलाल दीन निवासी वार्ड नंबर 2, गांव हटवाड़ व तहसील घुमारवीं और 42 वर्षीय देवराज पुत्र प्रेम लाल निवासी दयोला-छम्ब, डाकघर हरनोडा, तहसील सदर व जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। एएसपी बिलासपुर शिव चौधरी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले की आगामी कार्रवाई की जा रही है।

बिलासपुर पुलिस ने नशे पे नकेल कसते हुए चरस की बरामद

चित्र
बिलासपुर पुलिस ने नशे पे नकेल कसते हुए चरस की बरामद   93 ग्राम चरस बरामद – NDPS केस दर्ज, नशे के खिलाफ बिलासपुर पुलिस की जंग जारी है  पुलिस थाना बरमाणा की टीम ने देर रात 12:45 AM के करीब अलसू ब्रिज, बरमाणा के पास नाके के दौरान बड़ी कार्रवाई की गई। 93 ग्राम चरस आरोपी विक्रम घारती पुत्र राम बहादुर घारती, निवासी भुलके, जिला सुर्खेत, कर्णाली राज्य (नेपाल), उम्र 48 वर्ष के कब्जे से बरामद की गई। इस संबंध में धारा 20 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। बिलासपुर पुलिस नशे के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्रवाई कर रही है, और आगे भी जारी रखेगी।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: