पुलिस और औषधि विभाग का दवा निर्माण इकाइयों पर छापा, 4 में मिली गड़बड़ी

पुलिस और औषधि विभाग का दवा निर्माण इकाइयों पर छापा, 4 में मिली गड़बड़ी

विशेष अभियान के तहत पुलिस और औषधि विभाग ने जिला ऊना में 2, बिलासपुर में 2, सोलन में 4, सिरमौर में 1, पुलिस जिला नूरपुर में 1 और पुलिस जिला बद्दी में 10 दवा निर्माण इकाइयों में औचक निरीक्षण किया गया, साथ ही 5 अन्य दवा निर्माण इकाइयों में देर शाम तक निरीक्षण जारी था। यह पहल नकली दवाओं, बिना लाइसैंस वाली दवाओं और मनो-संवेदी पदार्थों के अवैध निर्माण को रोकने के उद्देश्य से की गई।

आपको बता दें कि पुलिस और औषधि विभाग द्वारा बुधवार को प्रदेश के 6 जिलों में बंद, स्थायी व अस्थायी रूप से निलंबित तथा समर्पित लाइसैंस वाली 20 दवा निर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया गया। पुलिस विभाग को खुफिया सूचनाएं मिली थीं कि कुछ बंद या निष्क्रिय दवा निर्माण इकाइयों का दुरुपयोग गुप्त रूप से नकली दवाओं, फेक ब्रांडेड दवाओं और मनो-संवेदी पदार्थों का उत्पादन करने के लिए किया जा सकता है। ऐसे में प्रदेश पुलिस एवं औषधि निरीक्षकों की अलग-अलग टीमों ने 6 जिलों में पारदर्शी और व्यवस्थित रूप से यह विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान दवा निर्माण इकाइयों के लाइसैंस की पुष्टि दस्तावेजों की जांच, स्टॉक ऑडिट तथा भौतिक निरीक्षण किया गया। साथ ही सभी गोदामों व निर्माण क्षेत्रों की गहन तलाशी भी ली गई। पुलिस और औषधि विभाग के इस संयुक्त ऑप्रेशन से दवा निर्माण से जुड़ी कई इकाइयों में हड़कंप मच गया। पुलिस मुख्यालय के अनुसार पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ अमल में लाई गई।डीजीपी अशोक तिवारी ने कहा है कि प्रदेश पुलिस नशे के विरुद्ध अपनी शून्य-सहिष्णुता नीति पर दृढ़ता से कार्य कर रही है। विभाग दवा निर्माण इकाइयों में किसी भी प्रकार के दुरुपयोग, अवैध निर्माण या अवैध प्रेषण को रोकने के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये