शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार सरकार की शीर्ष प्राथमिकता: प्रो. चंद्र कुमार

 शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार सरकार की शीर्ष प्राथमिकता: प्रो. चंद्र कुमार


 नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्वाली के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर आगे बढ़ने, नशे से दूर रहने तथा शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकता शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है, जिसके लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में डे-बोर्डिंग स्कूल खोले जा रहे हैं। साथ ही सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम शुरू किया गया है। इसके अलावा राज्य के 100 सरकारी स्कूलों में अगले सत्र से सीबीएसई पाठ्यक्रम भी लागू किया जाएगा ताकि बच्चों को प्रतिस्पर्धी युग के लिए तैयार किया जा सके।उन्होंने बताया कि स्कूलों में शिक्षकों के पद भी क्रमबद्ध रूप से भरे जा रहे हैं। प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश में जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और ज्वाली क्षेत्र में सड़कों, पेयजल, बिजली, शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं।                                           

  समारोह में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें प्रोत्साहित करते हुए प्रो. चंद्र कुमार ने अपनी ऐच्छिक निधि से 15 हजार रुपये देने की घोषणा की। इससे पूर्व विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रभात चन्द ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में एसएमसी प्रधान राकेश कुमार, नगर परिषद ज्वाली के अध्यक्ष राजेन्द्र राजू, पूर्व अध्यक्ष चैन सिंह, आईएमसी के अध्यक्ष मनु शर्मा, ग्राम पंचायत पलोहड़ा के प्रधान रघुवीर भाटिया, ज्वाली कॉलेज के प्रिंसिपल दिनेश शर्मा, उच्च शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त उपनिदेशक महेन्द्र धीमान, बीडीसी सदस्य सुरेन्द्र, समाजसेवी महेन्द्र धीमान, कांग्रेस नेता अनुराग डोगरा, युवा नेता गुलशन, लक्की ठाकुर,एसडीओ जल शक्ति पवन कौंडल, एसडीओ पीडब्ल्यूडी अंकित चौधरी, बिजली बोर्ड के एसडीओ जसवीर सिंह,एसवीओ भीष्म,सहित विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, अध्यापक, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग