मड़ग्रां स्कूल में वार्षिक परितोषिक वितरण समारोह में विद्यार्थियों नें कार्यक्रमों से मचाया धमाल।

 मड़ग्रां स्कूल में वार्षिक परितोषिक वितरण समारोह में विद्यार्थियों नें कार्यक्रमों से मचाया धमाल।


लाहौल-स्पीति : विजय ठाकुर /

जनजातीय जिला लाहौल घाटी के राजकीय उच्च वरिष्ठ माध्यामिक विद्यालय मड़ग्रां में शनिवार कों 18वां वार्षिक परितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया।


इस दौरान लाहौली गीत की प्रस्तुति से माहौल कों खुशनुमा बनाया। विद्यार्थियों नें लाहौली, पंगवाली व नाटक आदि कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में एसएमसी के अध्यक्ष बीर सिंह राजपूत मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित रहे। मुख्यातिथि नें दीप प्रज्वालित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य नें आज के मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए, स्कूल की वर्ष-भर की वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत की। मुख्यातिथि नें विद्यार्थियों कों पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने का अहवान किया। उन्होंने कहा कि खेल-कूद शिक्षा का अभिन्न अंग हैं। इस मौके पर 2024-25 के शैक्षणिक स्तर पर अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। योग में उत्कृष्ट रहने वाले विद्यार्थियों कों भी सम्मान दिया गया। खेल और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मान मिला। प्राइमरी स्कूल के विद्यार्थियों नें भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।


इस मौके पर विभिन्न स्कूलों से आए अध्यापक भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

संजय अवस्थी ने गोदन गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों का जाना कुशलक्षेम

आइए जानें किन राशियों पर होगी सूर्य की कृपा व जानें आज का पंचांग