छात्रवृत्ति प्रतियोगिता परीक्षा – 2025 सफलतापूर्वक सम्पन्न !

 छात्रवृत्ति प्रतियोगिता परीक्षा – 2025 सफलतापूर्वक सम्पन्न !


ज्वाली : राजेश कतनौरिया /

प्राचीन शिव मंदिर सुधार सभा, काठगढ़ द्वारा आयोजित छात्रवृत्ति प्रतियोगिता परीक्षा आज दिनांक 28-12-2025 को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस परीक्षा हेतु कुल 240 विद्यार्थियों ने आवेदन किया, जिनमें से 220 विद्यार्थियों ने परीक्षा में उपस्थित होकर भाग लिया।


यह परीक्षा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रैहन में शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में सम्पन्न हुई। परीक्षा के दौरान पूर्ण अनुशासन, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की गई।

परीक्षा संचालन एवं निरीक्षण में निम्नलिखित अधिकारियों/प्रतिनिधियों का विशेष योगदान रहा:

अंकुश धीमान (समन्वयक एवं पर्यवेक्षक)

दिनेेश पठानिया,विवेक कुमार,अंकुश गर्ग,राजीव शर्मा ,करनैल सिंह,प्रीतम

जगजीत सिंह,

साथ ही परीक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाने में हरपाल सिंह एवं जीवन सिंह ने भी अपनी बहुमूल्य सेवाएँ प्रदान कीं, जिसके लिए समिति हृदय से आभार व्यक्त करती है।


प्राचीन शिव मंदिर सुधार सभा, काठगढ़

सभी विद्यार्थियों एवं सहयोगियों का हृदय से धन्यवाद करती है एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ प्रेषित करती है। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त