महिला होने वाले दामाद संग हुई फरार, महिला ने घर में 10 रूपये ना छोड़े
महिला होने वाले दामाद संग हुई फरार, महिला ने घर में 10 रूपये ना छोड़े जिस बेटी की शादी होनी थी उसकी तबीयत खराब हो गई. उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा. उसको ड्रीप लग रही है. उधर, महिला का पति जितेंद्र पुलिस थाने के चक्कर काट रहा है. यह हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से निकल कर आया है। घर से भागी महिला की हरकत से उसकी बेटी बेहद हैरान और परेशान है. उसे यकीन नहीं हो रहा है कि कैसे उसकी मां ही उसकी खुशियों की दुश्मन बन गई. बेटी जहां अपनी शादी के सपने देख रही थी, वहीं अब उसकी मां की हरकत ने उसके सारे अरमान चकनाचूर कर दिए हैं. बेटी अब अपनी मां की हरकत पर बहुत गुस्सा है. उसका कहना है कि उसे अब अपनी मां से कोई मतलब नहीं है. बेटी सिर्फ इतना चाहती है कि मां जो पैसा-सोना-चांदी घर से लेकर गई है, वह वापस आ जाए. मां अब जीए चाहे मरे, उससे कोई मतलब नहीं है. बकौल बेटी- मां घर से एक एक पाई ले कर चली गई है. घर में 10 रुपये भी नहीं छोड़े. पूरा घर खाली कर दिया है. करीब 5 लाख का जेवर और 3.50 लाख रुपये कैश लेकर फरार हुई है. बताया जा रहा है कि सास ने हाल ही में अपने होने वाले द...