पटवारी-कानूनगो महासंघ बल्ह इकाई की नई कार्यकारिणी गठित, फिरोज खान अध्यक्ष निर्वाचित
पटवारी-कानूनगो महासंघ बल्ह इकाई की नई कार्यकारिणी गठित, फिरोज खान अध्यक्ष निर्वाचित
नेरचौक : अजय सूर्या /
हिमाचल प्रदेश पटवारी-कानूनगो महासंघ बल्ह इकाई के चुनाव शनिवार को तहसील कार्यालय बल्ह में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया में महासंघ के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
चुनाव के बाद फिरोज खान को अध्यक्ष, लकेश कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रवीण कुमार को महासचिव तथा भूषण गुलेरिया को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। इसके अलावा अन्य पदों पर भी पदाधिकारियों का चयन किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महासंघ कर्मचारियों के हितों, कल्याण और संगठन की एकता के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि पटवारी एवं कानूनगो वर्ग से जुड़े मुद्दों को उचित मंच पर प्रभावी ढंग से उठाने के साथ-साथ कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने सभी सदस्यों से संगठन की एकता, आपसी सहयोग और अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया। साथ ही चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें