वन्यजीव सप्ताह के तहत लडभड़ोल में मिनी मैराथन, 104 धावकों ने दिया संरक्षण का संदेश
वन्यजीव सप्ताह के तहत लडभड़ोल में मिनी मैराथन, 104 धावकों ने दिया संरक्षण का संदेश
अजय सूर्या मंडी 3 अक्तूबर। वन्यजीव सप्ताह के उपलक्ष्य में वन परिक्षेत्र लडभड़ोल की ओर से 5 किलोमीटर लंबी मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें 104 धावकों ने भाग लिया, जिनमें 80 पुरुष और 24 महिला प्रतिभागी शामिल रहे।
मिनी मैराथन को वन परिक्षेत्र कार्यालय लडभड़ोल से रवाना किया गया। प्रतिभागी सिउं तक दौड़ने के बाद वापस वन परिक्षेत्र कार्यालय पहुंचे। इस दौरान वन परिक्षेत्र अधिकारी मोनिका ने सभी प्रतिभागियों को वन संपदा एवं वन्यजीव संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ प्रकृति और वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील बनने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में राजन ने प्रथम, सुजल ने द्वितीय और शिवम ने तृतीय स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में वंशिका प्रथम, मानसी द्वितीय और सिया तृतीय स्थान पर रहीं। वन विभाग की ओर से विजेताओं को सम्मानित किया गया।
अधिकारियों ने कहा कि वन्यजीवों और प्राकृतिक संपदा की रक्षा केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। मिनी मैराथन के माध्यम से प्रतिभागियों ने “वन्यजीव बचाएं, प्रकृति बचाएं” का संदेश दिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें