बलद्वारा में संत निरंकारी महिला संत समागम आयोजित, एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लिया भाग

बलद्वारा में संत निरंकारी महिला संत समागम आयोजित, एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लिया भाग


 सरकाघाट : अजय सूर्या /

मंडी जिला के बलद्वारा में संत निरंकारी मिशन जोन-6 मंडी का महिला संत समागम आयोजित किया गया। संत निरंकारी भवन बलद्वारा में आयोजित इस समागम में मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति सहित आसपास के जिलों से एक हजार से अधिक महात्माओं और बहनों ने भाग लिया।

समागम की अध्यक्षता आरती भगत ने की, जबकि मंच संचालन ज्योति ने किया। इस दौरान महिलाओं ने सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की महिमा का गुणगान करते हुए भक्ति और सेवा का संदेश दिया।

जम्मू-कश्मीर से पहुंचीं निरंकारी मिशन की प्रचारक बहन ने समागम को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रह्मज्ञान प्राप्त होने के बाद मनुष्य को हर प्राणी में परमात्मा का नूर दिखाई देने लगता है। उन्होंने कहा कि भक्ति की शुरुआत घर से होती है और वास्तविक प्रतिष्ठा अच्छे संस्कारों से बनती है। जहां नारी का सम्मान होता है, वहां सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है।

उन्होंने कहा कि सतगुरु माता सुदीक्षा  महाराज महिलाओं को चूल्हे तक सीमित रहने के बजाय ब्रह्मज्ञान की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा दे रही हैं, जिससे जीवन में सहजता आती है तथा विचार और कर्म सकारात्मक बनते हैं।

समागम के दौरान संत निरंकारी मिशन के सेवादल की बहनों और महात्माओं ने श्रद्धापूर्वक अपनी सेवाएं निभाईं। जोनल इंचार्ज आरके अभिलाषी ने समागम में पहुंचे सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त