राष्ट्रपति दौरे को लेकर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

 राष्ट्रपति दौरे को लेकर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा



कुल्लू, : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित कुल्लू-मनाली प्रवास को लेकर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियों के संबंध में शुक्रवार को मनाली स्थित वाइल्ड लाइफ इन्फॉर्मेशन सेंटर के सभागार में एएसएल की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आईबी के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस अधीक्षक कुल्लू अभिषेक एस. ने की।
    बैठक में इंटेलिजेंस ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारियों सहित जिला प्रशासन कुल्लू, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ/ग्रेफ), डीआरडीओ, सीआईएसएफ, एयरपोर्ट अथॉरिटी, बीएसएनएल, पुलिस विभाग, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, जल शक्ति विभाग, एचपीटीडीसी, पर्यटन विभाग, अभिमास तथा जिला प्रशासन लाहौल-स्पीति के अधिकारियों ने भाग लिया।
    बैठक में राष्ट्रपति के प्रस्तावित 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली एवं अटल टनल प्रवास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में अधिकारियों से उनके विभागों से संबंधित तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त करने के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये।
   बैठक में राष्ट्रपति के निर्धारित कार्यक्रमों एवं आवागमन मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, प्रवेश एवं निकासी व्यवस्था, पार्किंग, संचार सुविधाओं, विद्युत एवं जलापूर्ति, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
 बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं समन्वित तरीके से सुनिश्चित की जाएं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त