गांधी जयंती पर सीसीआईडी ट्रस्ट ने दिया सत्य, अहिंसा और सेवा का संदेश
गांधी जयंती पर सीसीआईडी ट्रस्ट ने दिया सत्य, अहिंसा और सेवा का संदेश
मंडी : अजय सूर्या /
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कंट्रोल क्राइम एंड इंफॉर्मेशन डिटेक्टिव ट्रस्ट (सीसीआईडी ट्रस्ट) ने दोनों महान नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके आदर्शों और विचारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया।
सीसीआईडी ट्रस्ट के राष्ट्रीय आरटीआई अधिकारी सुरेंद्र कुमार और जिला मंडी अधिकारी अजय कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, सेवा और स्वदेशी के सिद्धांत आज भी समाज और देश के लिए प्रासंगिक हैं। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री का “जय जवान, जय किसान” का संदेश देश की सुरक्षा और कृषि क्षेत्र के महत्व को रेखांकित करता है।
उन्होंने कहा कि गांधी जी की सादगी, सत्यनिष्ठा और मानव सेवा तथा शास्त्री जी की ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और सादगी से प्रेरणा लेकर समाज में जागरूकता, सामाजिक सुरक्षा और मानवाधिकारों के संरक्षण को और मजबूत किया जा सकता है।
सीसीआईडी ट्रस्ट ने लोगों से सत्य, अहिंसा, सेवा और समर्पण के मार्ग पर चलते हुए जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने की अपील की। साथ ही, एक जागरूक, सुरक्षित और बेहतर समाज के निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें