नूरपुर के मातृ-शिशु अस्पताल को शुरू करवाने की मांग, 2 अक्टूबर को शांतिपूर्ण भूख हड़ताल का ऐलान
नूरपुर के मातृ-शिशु अस्पताल को शुरू करवाने की मांग, 2 अक्टूबर को शांतिपूर्ण भूख हड़ताल का ऐलान
नूरपुर : राजेश कतनौरिया /
2 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे एसडीएम कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर नूरपुर शहर से होते हुए नूरपुर अस्पताल परिसर तक मार्च निकाला जाएगा। इसके बाद मातृ-शिशु अस्पताल को शुरू करवाने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की गई है।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों और सभी साथियों से इस अभियान में शामिल होने की अपील की है। उनका कहना है कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक दल या सरकार के विरोध में नहीं, बल्कि नूरपुर के मातृ-शिशु अस्पताल को जल्द शुरू करवाने और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग को लेकर है।आयोजकों ने कहा कि नूरपुर के लोगों के हित और भविष्य से जुड़े इस मुद्दे पर क्षेत्रवासियों को एकजुट होकर अपनी आवाज उठानी चाहिए।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें