एक क्लिक से हो सकता है आपका बैंक अकाउंट खाली
एक क्लिक से हो सकता है आपका बैंक अकाउंट खाली your-bank-account-could-be-emptied-with-a- single-click इन लिंक पर क्लिक करते ही उपयोगकर्ता की व्यक्तिगत जानकारी, बैंक डिटेल्स या फोन की एक्सेस साइबर ठगों के हाथ में चली जाती है. हाल ही में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान "Cyber Dost" ने भी इस बारे में चेतावनी दी है कि एक गलत क्लिक आपकी निजी जानकारी को उजागर कर सकता है और बैंक खाता तक खाली हो सकता है. इसलिए बच्चों को ऑनलाइन गेम खेलने देते समय माता-पिता को पूरी सतर्कता बरतनी चाहिए.साइबर ठग आमतौर पर बच्चों या युवाओं को निशाना बनाते हैं जो गेम खेलने के शौकीन होते हैं. वे सोशल मीडिया, गेमिंग ग्रुप्स या मैसेजिंग ऐप्स पर "नया गेम डाउनलोड करें", "इनाम जीतें", "फ्री कॉइन्स पाएं" जैसे लिंक शेयर करते हैं. बच्चे या अभिभावक जब बिना सोचे-समझे इन लिंक पर क्लिक करते हैं, तो एक फेक वेबसाइट या गेम ऐप खुल जाती है. यह ऐप या वेबसाइट यूजर से नाम, ई-मेल, मोबाइल नंबर, या बैंक से जुड़ी जानकारी मांगती है. कई बार बैकग्राउंड में मालवेयर डाउनलोड हो जाता है जो फोन से पासवर्ड या...