संदेश

मंडु लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

RCFC बचाओ क्रमिक अनशन 28वे दिन में पहुँचा ,जोगिंदर नगर स्थित सुविधा केंद्र को सोलन नौणी विश्वविद्यालय में स्थानांत्रित होने के विरोध में प्रदर्शन

चित्र
RCFC बचाओ क्रमिक अनशन 28वे दिन में पहुँचा ,जोगिंदर नगर स्थित सुविधा केंद्र को सोलन नौणी विश्वविद्यालय में स्थानांत्रित होने के विरोध में प्रदर्शन  मंडी : अजय सूर्या / क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र बचाओ संघर्ष समिति का जोगिंदर नगर स्थित सुविधा केंद्र को सोलन नौणी विश्वविद्यालय में स्थानांत्रित होने की अधिसूचना को रद्द करवाने के लिए पिछले 28 दिनों से चला हुआ है . प्रदर्शनकारियों ने बताया कि यह संस्थान किसी भी कीमत पर यहाँ से स्थानांत्रित नहीं होने दिया जाएगा और केंद्रीय आयुष विभाग व राष्ट्रीय औषधीय पौध बोर्ड को अपनी भावना शून्यता पर शर्म आनी चाहिए कि पिछले 28 दिनों से जोगिंदर नगर के करीब 100 लोग भूख हड़ताल पर बैठ चुके और तीन बड़ी रैलियां भी हजारों की संख्या वाली हो चुकी हैं मगर विभाग सारी बातें देखकर भी अनदेखा कर रहा है जो कि एक गंभीर विषय है और ऐसे में लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है और अगर यह आंदोलन उग्र हुआ तो विभाग को जवाब देना मुश्किल हो जाएगा l 

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: