कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश राणा का निधन, पार्टी झंडे में दी अंतिम विदाई

 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश राणा का निधन, पार्टी झंडे में दी अंतिम विदाई


जसूर : राकेश शर्मा /

 ब्लॉक कांग्रेस नूरपुर के वरिष्ठ नेता एवं थोहड़ा पंचायत के पूर्व प्रधान रमेश राणा का रविवार देर रात निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे।


उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई दी।


65 वर्षीय रमेश राणा वर्ष 2010 से 2015 तक थोहड़ा पंचायत के प्रधान रहे। इसके बाद उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं देते हुए संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। वह लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रहे और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे।


सोमवार को अंतिम संस्कार के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संदेश डड़वाल सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने रमेश राणा के पार्थिव शरीर पर कांग्रेस पार्टी का झंडा अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।


नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन ने भी शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने कहा कि रमेश राणा पार्टी के प्रति निष्ठावान और समर्पित साथी थे। उनके निधन से पार्टी ने एक ऐसे कार्यकर्ता को खो दिया है, जिसकी कमी हमेशा महसूस होगी।


अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। क्षेत्रवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से रमेश राणा को अंतिम विदाई दी और उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद किया।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया