रेड क्रॉस सोसायटी मानवता की सेवा में निरंतर तत्पर - मनमोहन शर्मा

 रेड क्रॉस सोसायटी मानवता की सेवा में निरंतर तत्पर - मनमोहन शर्मा

राजकीय महाविद्यालय कण्डाघाट में यूथ रेड क्रॉस यूनिट सहायता कक्ष का किया लोकार्पण



उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि रेड क्रॉस सोसायटी का उद्देश्य ज़रूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान करना है। मनमोहन शर्मा आज यहां ज़िला सोलन रेड क्रॉस सोसाइटी सोलन के सौजन्य से राजकीय महाविद्यायलय कण्डाघाट में यूथ रेड क्रॉस यूनिट सहायता कक्ष का लोकार्पण करने के उपरांत उपस्थित छात्रों व अन्य को सम्बोधित कर रहे थे।  
 मनमोहन शर्मा ने कहा कि इस यूनिट के खुलने से जहां ज़रूरतमंद लोगों को सहायता मिलेगी वहीं युवाओं को शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ आपदा एवं अन्य संवेदनशील परिस्थितियों में मानवीय मूल्यों, मानवता की सेवा के प्रति संवेदनशीलता एवं नेतृत्व की भावना विकसित करने का अवसर भी प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि ज़िला की इस प्रथम यूनिट के बनने से रेड क्रॉस की सेवाओं में व्यापक विस्तार होगा। रेड क्रॉस प्रदेश, ज़िला व उपमण्डल स्तर पर भी अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है।
उपायुक्त ने आमजन से आग्रह किया कि वह इस सुविधा की जानकारी ज़रूरतमंद लोगों तक पहुंचाए ताकि वह इसका लाभ उठा सके।
उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस सोसायटी मानवता की सेवा में निरंतर तत्पर रहती है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी सेवाएं देती है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रेड क्रॉस सोसायटी से जुड़ने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों में युवाओं की भागीदारी से समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होगी।
इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी के माध्यम से रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया।  
जिला रेड क्रॉस सोसायटी सोलन के उप संरक्षक लेखराज कौशिक ने कहा कि ज़िला के अंतर्गत विद्यालयों, महाविद्यालयों सहित 143 जूनियर रेड क्रॉस यूनिट व यूथ रेड क्रॉस यूनिट बनाए गए हैं, इन्हें व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जोड़ा गया है।
इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी कण्डाघाट  गोपाल चंद शर्मा, राजकीय महाविद्यालय कण्डाघाट के प्रधानाचार्य डॉ. मदन लाल मनकोटिया, स्वास्थ्य विभाग के डॉ. पीयूष शर्मा, रेड क्रॉस यूनिट कण्डाघाट के प्रभारी राज लक्ष्मी नेगी सहित रेड क्रॉस के सदस्य, कर्मचारी व छात्र उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

पंजाब सरकार के DA फैसले के बाद हिमाचल के कर्मचारियों को भी घोषणा का इंतजार