हिंदी के बारे में विशेष ज्ञान प्रदान किया और साथ में यह भी संदेश दिया हिंदी पखवाड़े आयोजन पर
हिंदी के बारे में विशेष ज्ञान प्रदान किया और साथ में यह भी संदेश दिया हिंदी पखवाड़े आयोजन पर
नूरपुर : विनय महाजन /
राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर कांगड़ा हिमाचल प्रदेश में आज हिंदी दिवस के उपलक्ष पर हिंदी पखवाड़े का आयोजन डॉ॰ अनिल कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में बड़ी धूमधाम से किया गया। इस उपलक्ष में डॉक्टर अनिल कुमार ठाकुर ने बच्चों को बधाई देते हुए उन्हें हिंदी के बारे में विशेष ज्ञान प्रदान किया और साथ में यह भी संदेश दिया कि अगर हम लोग अपने घर से हिंदी के लिए प्रयास करेंगे तो समाज आपको देखकर हिंदी को अपनाने के लिए प्रयासरत होगा। उन्होंने अपने वक्तव्य में बच्चों को यह भी बताया कि हिंदी ही एकमात्र ऐसा मध्य है जिससे हम संपूर्ण समाज को एकता के सूत्र में बांध सकते हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय में काव्य पाठ प्रतियोगिता, सांस्कृतिक गायन, एवं सांस्कृतिक नृत्य जैसी प्रस्तुतियां में लगभग 250 से 300 विद्यार्थियों ने अपनी भागीदारी निभाई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रोफेसर मनजीत सिंह ने भी बच्चों को अपनी तरफ से बधाई संदेश देते हुए हिंदी के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया। इस कार्यक्रम की श्रृंखला को बढ़ाते हुए डॉ॰ दिलजीत सिंह ने हिंदी के परिपेक्ष में राजनीतिक और वैज्ञानिक स्वरूप को समझाते हुए उसकी प्रतिबद्धता को बच्चों को बताने का सफल प्रयास किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के हिंदी विभाग के प्रवक्ता डॉक्टर अनिल कुमार ने बच्चों को बधाई संदेश देते हुए हिंदी के स्वरूप पर विचार विमर्श समझाया और साथ यह बताने का प्रयास किया की हिंदी ना मात्र एक भाषा है अपितु संपूर्ण जीवन शैली है। इसके साथ जोड़ने से जीवन मर्यादित संस्कृत आदर्शवादी और पारंपरिक बनता है। कार्यक्रम के अंत में डॉ अनिल कुमार ने सभी प्राध्यापकों, महाविद्यालय प्रशासन और सभी विद्यार्थियों का उनके सहयोग के लिए हार्दिक आभार अभिव्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ० अंजना गौतम डॉ॰ राकेश कुमार ,प्रो०सुरजीत सिंह, प्रोफेसर सुरजीत कुमार , प्रोफेसर रीमा ,प्रोफेसर अलका प्रोफेसर ,शशि वाला, प्रोफेसर सुरेश कुमार, प्रोफेसर मधु एवं अन्य गैर कर्मचारी वर्ग उपस्थित रहा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें