बैंक मैनेजर मनीष की मौत पर एनके पंडित ने जताया गहरा दुख, पुलघराट से वीराधिवीर तक सुरक्षा व्यवस्था की उठाई मांग

 बैंक मैनेजर मनीष की मौत पर एनके पंडित ने जताया गहरा दुख, पुलघराट से वीराधिवीर तक सुरक्षा व्यवस्था की उठाई मांग



सवेरा न्यूज/अजय सूर्या नेरचौक। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एनके पंडित ने केनरा बैंक मंडी शाखा के प्रबंधक मनीष की सड़क हादसे में हुई मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत मनीष की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में दुख सहन करने की शक्ति देने की कामना की। उन्होंने कहा कि वह इस दुख की घड़ी में मनीष के परिवार के साथ हर समय खड़े रहेंगे।

गौरतलब है कि गत दिवस बैंक मैनेजर मनीष अपनी निजी कार से अकेले नेरचौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मंडी के पुलघराट के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सब्जी मंडी के नीचे सुकेती खड्ड में गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मनीष को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एनके पंडित ने कहा कि मनीष हंसमुख और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे तथा उनके अच्छे मित्रों में से एक थे। बैंक में आने वाले ग्राहकों के साथ भी वह हमेशा हंसमुख व्यवहार करते और सहयोग के लिए तत्पर रहते थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।

उन्होंने कहा कि मंडी के पुलघराट से वीराधीवीर मंदिर तक का मार्ग बेहद खतरनाक है, जहां आए दिन सड़क हादसों का खतरा बना रहता है। उन्होंने जिला प्रशासन और हिमाचल सरकार से मांग की कि इस संवेदनशील मार्ग पर रेलिंग अथवा कांटेदार तार की सुरक्षा व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के दर्दनाक हादसों को रोका जा सके।

फोटो कैप्शन: एन के पंडीत आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

संजय अवस्थी ने गोदन गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों का जाना कुशलक्षेम

आइए जानें किन राशियों पर होगी सूर्य की कृपा व जानें आज का पंचांग