27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित
27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर Switch को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने आज यहां सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के गौरवमयी इतिहास की रक्षा के लिए पूर्ण रूप से समर्पित रहने की शपथ दिलाई। इससे पूर्व कारगिल शहीद स्मारक स्थल पर देश की रक्षा और गौरव के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीरों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मनमोहन शर्मा ने 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि भारतीय सेना की गौरवशाली परम्परा रही है और भारतीय सेना, वायु सेना तथा नौ सेना के असंख्य वीर जवान हर समय देश की सुरक्षा के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वीर सैनिकों ने सदैव हंसते-हंसते अपना बलिदान दिया है ताकि हमारा देश एवं देशवासी सुरक्षित रह सकें। उपायुक्त ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए समर्पित रहना एवं वीर सैनिकों की वीरता और पराक्रम को सदैव नमन करना हमारा कर्तव्य है। सेवानिवृत्त कर्नल एवं उप निदेशक सैनिक कल्याण सुरेश कुमार अग्निहोत्री ने इस अवसर पर कह...