सोलन में धूमधाम से मनाया गया अनुराग ठाकुर का जन्मदिवस : रोहित भारद्वाज

 सोलन में धूमधाम से मनाया गया अनुराग ठाकुर का जन्मदिवस : रोहित भारद्वाज


सोलन

पूर्व केंद्रीय मंत्री  अनुराग ठाकुर जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आज सोलन स्थित परमाणु के अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष  रोहित भारद्वाज ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा कसौली अध्यक्ष  लक्ष्मी अत्री उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों को फलों का वितरण किया गया।  रोहित भारद्वाज ने बताया कि फल वितरण के दौरान मरीजों का कुशलक्षेम पूछा गया और सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएँ दी गईं। उन्होंने कहा कि समाजसेवा भाजपा के संस्कारों का अभिन्न हिस्सा है, और युवाओं को हमेशा इसी दिशा में प्रेरित रहना चाहिए।


इस अवसर पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं एवं भाजपा पदाधिकारियों ने  अनुराग ठाकुर जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना की, तथा उनके नेतृत्व में देश और प्रदेश के निरंतर विकास की कामना व्यक्त की।


फल वितरण कार्यक्रम में भाजपा प्रवक्ता विक्रम शर्मा, नीरज शर्मा, रणजीत ठाकुर, शिवम शर्मा, सूरज ठाकुर, रूबल शर्मा, अजय ठाकुर, निर्मल ठाकुर, कुणाल शर्मा, अम्रितेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर