सांसद एवं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी नग्गर कैसल में स्थित जगती पट्ट नग्गर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया

 सांसद एवं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी नग्गर कैसल में स्थित जगती पट्ट नग्गर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया 

देवी देवताओं के आने का सिलसिला हुआ आरम्भ।


मनाली : ओम बौद्ध /

मनाली के ऐतिहासिक धरोहर गांव नग्गर कैसल में स्थित जगती पट्ट नग्गर में कल 31 अक्तुबर होने वाली जगती यानि देव संसद को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है।नग्गर में आयोजित होने वाली इस जगती में जिला कुल्लू सहित जिला लाहौल स्पीति और जिला मंडी के देवी देवता भी शामिल होंगे। ऐसे में आज दूर दराज के देवी देवताओं के निशान भी पहुँचने शुरू हो गए हैं। वंही इस दौरान मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना भी नग्गर कैसल में स्थित जगती पट्ट नग्गर में पहुंची और दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया 

 जिला कुल्लू की पुरातन राजधानी नग्गर में क़रीब 11 साल के बाद अब एक बार फिर से देव संसद यानी बड़ी जगती का आयोजन होने जा रहा है । जिसको लेकर तैयारियाँ भी शुरू हो गई हैं । नग्गर में होने जा रही इस देव संसद यानी बड़ी जगती में जिला भर के तीन सो से देवी देवता शिरकत करेंगे ।भगवान रघुनाथ के छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने कहा कि उनके द्वारा इस बारे 300 से अधिक देवी देवताओं को निमंत्रण पत्र भी भेजे गए हैं। ऐसे में देव संसद के माध्यम से देवी देवता अपने विचार रखेंगे और आने वाले समय में संकट से किस तरह से निपट जाए। इसके बारे में भी देव आदेश जारी किए जाएंगे। नग्गर में होने वाली जगती का आयोजन कल 31 अक्टूबर को किया जाएगा जिसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

 वंही भगवान रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नग्गर का जगती पट्ट का स्थान 18 करडू के रूप में विशेष महत्व रखता है। यह वह स्थल है जहां मानव पर बड़ी विपदा आने पर घाटी के सभी देवी-देवता एकत्रित होकर समस्याओं के निवारण के लिए आदेश जारी करते हैं। उन्होंने कहा कि नग्गर में होने वाला यह आयोजन 11 वर्ष के लंबे अंतराल के बाद हो रहा है। दानवेंदर सिंह ने बताया कि इससे पहले 16 फरवरी 2006 की देव संसद में देवताओं ने एकजुट होकर हिमालयन स्की विलेज प्रोजेक्ट को स्थापित न करने का आदेश दिया था। देव आदेश के बाद कंपनी को अपना सारा सामान समेटकर वापस लौटना पड़ा था। इस देव कारज में, सभी देव कारकूनों के समक्ष पूछ डालकर समाधान का अनुरोध करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और 31 अक्टूबर को सभी देवी देवताओं के समक्ष पूछ डाली जाएगी। ताकि आगामी संकट से निपटा जा सके।

 मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत भी नग्गर कैसल में स्थित जगती पट्ट नग्गर में पहुंची और इस दौरान दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बीते महीना में आपदा आई थी जिससे भारी नुकसान हुआ है और इससे सभी लोग चिंतित है। 31 अक्टूबर को यहां पर विश्व कल्याण के लिए जगती का आयोजन होने जा रहा है। ऐसे में वह भी यंहा पर पहुंची हुई है और उन्होंने भी देवी देवताओं के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया है

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

युवाओं को रोजगार के हिसाब से प्रशिक्षण मुहैया करवाना प्राथमिकता - उपायुक्त